RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)13 सितंबर।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी ताले, सील, रिकॉर्ड एवं सुरक्षा व्यवस्था की भौतिक जांच की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित मॉनिटरिंग एवं सभी उपकरणों के समय-समय पर परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल चतरा, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल चतरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी समेत कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप वेयरहाउस का रखरखाव प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और समय-समय पर इसका निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

पटना:आज के बच्चों की वैज्ञानिक-प्रतिभा चकित करती है : डा सी एन प्रभु

rktvnews

भोजपुर: वीकेएस विश्वविद्यालय के राजनीति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या पर फोकस होकर काम करने के दिए निर्देश।

rktvnews

रांची:24 अगस्त को सभी जिलों के एसपी कार्यालय और सभी थाना के समक्ष होगा पुतला दहन कार्यक्रम : अमर बाउरी

rktvnews

झारखंड:शहरी मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बसंत पंचमी पर दीक्षांत समारोह बुंदेली संस्कृति-संस्कार के साथ हुआ।

rktvnews

Leave a Comment