RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:कलेक्ट्रेट में फैमिली आईडी का लगाया गया कैंप।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)12 सितंबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशों के क्रम में आज कलेक्‍ट्रेट परिसर में फैमिली आई0डी0 बनाने हेतु एक दिवसीय कैम्‍प का आयोजन किया गया। कैम्‍प का शुभारम्‍भ मनीष कुमार यादव, प्रभारी अधिकारी कलेक्‍ट्रेट-प्रथम द्वारा किया गया, जिसमें मौके पर श्री नन्‍दकिशोर, ई-डिस्ट्रिक्‍ट मैनेजर, कलेक्‍ट्रेट बागपत एवं अन्‍य कर्मचारीगण उपस्थित रहें। उक्‍त कैम्‍प में लगभग 30 कर्मचारियों का फैमिली आईडी बनवाने हेतु आवेदन किया गया तथा लगभग 06 कर्मचारियों द्वारा पूर्व से बनी अपनी फैमिली आई0डी0 में संशोधन कराया गया है।
श्री नन्‍दकिशोर, ई-डिस्ट्रिक्‍ट मैनेजर, कलेक्‍ट्रेट बागपत द्वारा बताया गया कि अब दिनांक 15 एवं 16.09.2025 विकास भवन में भी फैमिली आई०डी० बनाये जाने हेतु स्‍थानीय जनसेवा केन्‍द्र के माध्‍यम से दो दिवसीय कैम्‍प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विकास भवन के कर्मचारियों के अतिरिक्‍त आम जनमानस का भी फैमिली आई0डी0 बनवाने हेतु आवेदन किया जा सकेगा।

Related posts

बिहार:नव नालंदा महाविहार के हिन्दी विभाग व ‘चरथ भिक्खवे’ साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्रा का संयुक्त सांस्कृतिक संवाद आयोजित।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण: अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक पूर्व-तैयारी, राज्यव्यापी रणनीति, सुदृढ़ कार्ययोजना व त्वरित प्रतिक्रिया पर मंथन”

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे दिन 136 अभ्यर्थियों ने भरे 152 नामांकन।

rktvnews

देश, पूर्वज, संस्कृति और तहजीब से हम हिंदुस्तानी मुसलमान: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

rktvnews

रक्षा मंत्री ने लाओ पीडीआर की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन जापान और फिलीपींस के अपने समकक्षों से मुलाकात की।

rktvnews

केरल: मानहानि मामले में भाजपा नेता ने माफी मांगी।

rktvnews

Leave a Comment