RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: सरकारी कार्यालय में कार्यरत वाहन चालको के कौशल विकास हेतु तकनिकी प्रशिक्षण एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रति जागरूकता को ले टेकरीवाल मोटर्स में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)12 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी के द्वारा जिलान्तर्गत सरकारी कार्यालय में कार्यरत वाहन चालको का कौशल विकास हेतु तकनिकी प्रशिक्षण एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टेकरीवाल मोटर्स में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुरुआत मोटरयान निरीक्षण विमल किशोर सिंह के द्वारा नए वाहनों को चलाने के तरीके के बारे में अवगत कराया एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर शिव कुमार राय के द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमो के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा टेकरीवाल मोटर्स के तकनीकी एक्सपर्ट राजकरण द्वारा वाहन से संबंधित तकनिकी विशेषताए जैसे कि GPS Navigation, BS-6 मॉडल, लाईट फंक्शन, AC का संचालन, ब्रेक, वाहन का रखरखाव इत्यादि के बारे में कौशल प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नई गाड़ियों के तकनिकी विशेषग्य से भी चालको को प्रशिक्षण दिलाया जायेगा, ताकि चालक नए वाहन के तकनीक क्षमता से अवगत रहे। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान जिला परिवहन कार्यालय से प्रधान लिपिक बिमल सिंह, लिपिक राहुल कुमार सिंह, IT सहायक अजय कुमार, ऑपरेटर संजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : टेम्पो से 140 पीस किंगफिशर बीयर बरामद।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से पर्वतारोही निशु सिंह ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोपाल:अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने गढ़वा समाहरणालय में लगाए गए एसबीआई एटीएम का किया उद्घाटन।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! गुरु और अभिभावक की प्रतिमूर्ति थे बी पी सर: डॉ असलम

rktvnews

Leave a Comment