RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक संपन्न।

सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करें।

सिडी रेशियो को बढ़ाएं तथा विभिन्न योजनाओं में वंचित लाभुकों को शत-प्रतिशत KCC से आच्छादित करना सुनिश्चित करें।

बेहतर कार्य योजना बनाई जाय, ताकि उनका उचित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो : उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )11 सितंबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। जिले के विकास से संबंधित सरकार की प्रायोजित विभिन्न योजनाओं नाबार्ड, पीएलपी 2025-26, किसान क्रेडिट कार्ड, जमा साख, महिला स्वयं सहायता समूह की क्रेडिट लिकेज, पीएमईजीपी की उपलब्धि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आरसेटी के कार्य, स्टैंड अप इंडिया की उपलब्धि एवं एनपीए जैसी विभिन्न बिदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष में डेयरी, मत्स्य पालन, बकरी पालन, सूअर पालन, पशुपालन आदि पर जोर दिया। उन्होंने सभी बैंकर्स को जीएम, जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर पीएमजीईपी के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा वार्षिक ऋण योजना तीसरी तिमाही की समीक्षा की गई। सभी बैंकों के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में किसान क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा बैठक में एलडीएम को निर्देशित किया गया कि वे बैंकों की उप समिति की पूर्ण बैठक कर व योजना बनाकर जमा साख के अनुपात में सुधार लाएं। स्वयं सहायता समूह योजना के तहत क्रेडिट लिकेज की समीक्षा की गई। एलडीएम को निर्देश दिया गया कि क्रेडिट लिकेज के लिए प्रत्येक बैंक में सप्ताह में 1 दिन निश्चित करें। उपरोक्त तिथियों को बैंकों में एसएचजी को क्रेडिट लिकेज के लिए उपलब्ध कराएंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी आवेदन रिसीव करने से पहले आवेदन को अच्छी तरह से देख लें ताकि उसमें कहीं त्रुटि की संभावना ना हो।

Related posts

मध्यप्रदेश:वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विश्व धरोहर भीम बैटका का किया भ्रमण।

rktvnews

उपविकास आयुक्त नवादा ने स्पाईरेषनल डिस्ट्रिक्ट के अन्तर्गत कृत कार्याें के संबंध में प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में पहुंचे मंत्री विजय कुमार मंडल,सुरक्षित तैराकी और सामुदायिक प्रशिक्षण पर बल।

rktvnews

बागपत की 13 बीसी सखियों को मिला माइक्रो एटीएम डिवाइस।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में निकला भव्य तिरंगा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:सहयोग शिविर के 187 आवेदनों का समय सीमा के अंदर हो जायेगा निष्पादन : पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment