RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक सम्पन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

मोबाईल टॉवर मैनेजमेंट से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक व उचित दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)11 सितंबर।जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मोबाईल टॉवर मैनेजमेंट से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही ऑनलाइन टॉवर मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा करते हुए बताया गया कि विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के टॉवर अधिष्ठापन संबंधी प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित कर लें। बैठक में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टॉवर अधिष्ठापन हेतु प्राप्त आवेदन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा सभी संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को दंड शुल्क की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया। दंड शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बताया गया कि मोबाइल टॉवर से प्राप्त शुल्क को NEFT के जरिए भुगतान करने का निर्देश दिया गया। जिसमें सभी पंचायत समिति का बैंक खाता का विवरण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक महीने में एक बार जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया, जिसमें टावर अधिष्ठापन के विरूद्ध प्राप्त शिकायत पर विचार किया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त, जिला परियोजना पदाधिकारी (UIDAI), बीएसएनएल के प्रतिनिधि समेत सभी एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

सिवान: सीपीआईएम के पूर्व विधायक की 6 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक संपन्न! कुल 273 विद्यालयों के 495 शिक्षकों के पद को सर्वसम्मति से किया गया प्रत्यार्पित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण के आदित्य मधुकर करेंगे राष्ट्रीय स्तर के यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व।

rktvnews

बिहार:स्मार्ट प्री पेड मीटर बिजली की खपत में बचत के साथ भुगतान की देता है सहूलियत: मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 फ़रवरी 25

rktvnews

प्रधानमंत्री का जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले वक्तव्य।

rktvnews

Leave a Comment