RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सहयोग शिविर के 187 आवेदनों का समय सीमा के अंदर हो जायेगा निष्पादन : पदाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जून।बड़हरा प्रखंड के नरगदा, बखोरापुर एवं विशुनपुर पंचायतों में मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक पहल की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कई मामलों के समाधान की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू कर दी।शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना था। पदाधिकारी शिकायतें सुन रहे थे और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, श्रम संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, मनरेगा, कृषि, बिजली, पेयजल एवं स्वच्छता, पंचायती राज सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। कुल बड़हरा पंचायत से 44, बखोरापुर से 38, नरगदा से 54 तथा विशुनपुर से 51 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार चारों पंचायतों में कुल 187 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा जॉब कार्ड, बिजली, पेयजल एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें और मांगें प्रमुख रहीं।अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन हो जाएगा।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, बीस सुत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय, संतु सिंह, अंचलाधिकारी अंशु, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहित भारद्वाज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी फैयाज खान आदि रहे।

Related posts

भोजपुर : खरीफ महाभियान कार्यशाला मे किसानो को खेती की दी गई जानकारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने सीवान जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जबलपुर में बनेगा टेक्सटाइल का अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, समुद्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए नए फ्रंर्टिअर के रूप में, उभर रहे हैं; एक प्रभावी नियामक व्यवस्था का आह्वान किया।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 14 साल की लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आर के सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment