RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु भोजपुर से खिलाड़ियों का चयन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 मार्च।खेलो इण्डिया यूथ गेम 2025 एवं मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता आज पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग पटना में आयोजित की गई।इसमें भोजपुर जिले के 12 खिलाड़ी चयनित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तीन खिलाड़ी बालक रिकर्व वर्ग में समर्थ कुमार ,धीरज कुमार राय, बालिका वर्ग में राजलक्ष्मी यह तीनों खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयनित हुए हैं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार में ही होने वाला है और यह बिहार टीम के प्रतिनिधित्व करेंगे। मिनी नेशनल जो आंध्र प्रदेश में होने वाली है इसमें कुल 10 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इंडियन राउंड बालिका वर्ग में कुल चारों के चारो खिलाड़ी भोजपुरी आर्चरी अकादमी के नियमित खिलाड़ी है जो शत प्रतिशत चयनित हुए हैं ।पहले नंबर पर संस्कृति राज दूसरा साक्षी राज तीसरा सुमन कुमारी और चौथा खुशबू कुमारी शामिल है।वही इंडियन नाम बालक वर्ग में भोजपुर तीरंदाजी अकैडमी से एक खिलाड़ी हैं आयुष कुमार, आयुष कुमार ने पिछले साल भी स्कूल नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल लिया था और इस साल भी गोल्ड मेडल लिया है। वही रिकवर राउंड बालक वर्ग में समर्थ कुमार और प्रिंस राज समर्थ कुमार जो अभी कुछ ही दिन पहले जूनियर नेशनल में सिल्वर मेडल प्राप्त किए थे कंपाउंड राउंड में रॉक सिंह यह उनका पहला नेशनल है वही अंदर 13 मे अभिषेक कुमार और आदर्श कुमार का सिलेक्शन हुआ है इन सभी खिलाड़ियों को चयन होने पर खेल प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने बधाई दी। जिला खेल पदाधिकारी, प्रोफेसर रामप्रसाद सिंह ,महावीर भट्ट , राजकिशोर सिंह ,कौशल सिंह ,सरोज सिंह ,अभय विश्वास भट्ट, यशवंत नारायण सिंह ,गुड्डू सिंह बबुआन ,रजनीश पाठक, राजीव रंजन सिंह, कुमार विजय ,शैलेश कुमार, विनीत गौतम,धनंजय बबुआन, अविनाश कुमार ओझा, पूजा सिंह, पिंटू ओझा, धीरज कुमार ।इसकी जानकारी भोजपुरी तीरंदाजी अकादमी के संस्थापक सह कोच नीरज कुमार सिंह ने दी।

Related posts

रांची:लायंस क्लब ऑफ राँची कैपिटल का 24 वाँ स्थापना समारोह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: फ्यूचर फाउंडेशन किड्स जोन पब्लिक स्कूल के डांडिया उत्सव में शिरकत करने पहुंचे डॉ के एन सिन्हा।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान की गरिमा कायम रखना हमारा परम कर्तव्य : डॉ जया जैन

rktvnews

Leave a Comment