RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर: बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत।

डॉ बबन चौबे रचित पुस्तक “भारतीय ज्योतिष में जैन साहित्य का अवदान” का किया विमोचन।

डॉ चौबे द्वारा पुस्तक को अपनी माता को समर्पित करने की भावना को बताया भारतीय संस्कृति और संस्कार का परिचायक।

आरा /भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 नवंबर।आज स्थानीय परिसदन में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में पनवारी कॉलेज में प्राकृत विभाग व्याख्यान पद पर कार्यरत डॉ बबन चौबे रचित “भारतीय ज्योतिष में जैन साहित्य का अवदान “पुस्तक का विमोचन समारोह का आयोजन किया गया।
विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पुस्तक का विमोचन करते हुए भारत के संपूर्ण विश्विद्यालयों में जैन ज्योतिष विषय पर प्राकृत जैन शास्त्र के मनीषी साधक विद्वान ज्योतिषाचार्य के उपरांत पांच उद्यमशील विद्वान लेखकों द्वारा किए गए इस तरह के शोध कार्य में डॉ बबन चौबे के पांचवें स्थान पर होने पर प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही उन्होंने श्री चौबे द्वारा रचित पुस्तक को उनकी माता जी को समर्पण करने की भावना को भारतीय संस्कृति और संस्कार का परिचायक बताया।
विदित हो की डॉ बबन चौबे की माता एक शिक्षिका थी। जिले के इमादपुर में एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने वाले डॉ चौबे ने अपनी माता को अपना प्रेरणास्त्रोत बताया।उन्होंने कहा कि उन्हीं के मार्गदर्शन ने उन्हें ख्याति की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया।
विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि सभापति अवधेश नारायण सिंह के अलावा अन्य प्रमुख लोगों में डॉ सुरेन्द्र नारायण सिंह,डॉ मंजू बाला सिंह,डॉ विश्वनाथ चौधरी, शुष्मलता,डॉ दया निधि सिंह,अजय कुमार सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह,डॉ योगेंद्र सिंह,डॉ गुप्तेश्वर सिंह,अजीत कुमार सिंह, बच्चू जी,धनंजय पांडे,सौरभ पांडे,शिवाकांत पांडे,विवेक चौबे,अभिषेक चौबे,विशाल चौबे,नागेन्द्र सिंह,अरुण जी,रणधीर जी,वाचस्पति मिश्रा सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री से मंत्री,विधायक ,प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रदेश के लोगों ने भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 मार्च 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 74 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 1263.95 करोड़ रूपये की राशि को लाभार्थियों के बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से किया हस्तांतरित।

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य:मास्टर स्ट्रोक ही मास्टर स्ट्रोक, गिन तो लें!

rktvnews

टैफे (TAFE) ने किया भारत में मैसी फ़र्ग्यूसन ब्रांड के वैध स्वामित्व का दावा।

rktvnews

Leave a Comment