RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डॉ भवेश को पद्मश्री मिलने से भोजपुर और बिहार का गौरव बढ़ा: हर्षवर्धन सिंह

सम्मान के बाद मेरा दायित्व बढ़ा है:जीवन कुमार

समाज सेवा से मिलता है शुकून: प्रो गांधी जी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर।स्थानीय ग्रैंड होटल सभागार में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्घन की अध्यक्षता में पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए हर्षवर्घन सिंह ने कहा कि डॉ भीम सिंह भवेश मेंरे कॉलेज के समय के मित्र है। आज चार दशक बाद भी प्रगाढ़ मित्रता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के दिनों से ही ये काफी संवेदनशील और संघर्षशील थे। इनके दो दशक के समाज सेवा के बाद मिले पद्मश्री सम्मान से भोजपुर सहित पूरा बिहार गौरवान्वित है। श्री सिंह ने कहा कि मित्र डॉ भवेश से इसी समर्पण के साथ आगे भी समाज सेवा की अपेक्षा है। विधान पार्षद जीवेश कुमार ने कहा कि अग्रज भवेश जी के सम्मान के बाद मेरा भी दायित्व बढ़ गया है। पूर्व प्राचार्य प्रो गंधी जी राय ने कहा कि भवेश जी के साथ कई महादलित टोलों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इनके द्वारा किए गए समाज कार्य वर्तमान एवं भावी पीढ़ी दोनों के लिए प्रेरण श्रोत है। फुटाब के प्रदेश अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने कहा कि जिस ‘नई आशा‘ संस्था के साथ समाज सेवा कर इन्होंने पद्म श्री प्राप्त किया है, उस संस्था का वरीय सदस्य होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री द्वारा अपने मन की बात में भवेश जी की चर्चा के दिन ही मैंने कहा था कि आगे बहुत सम्मान मिलने वाला है। प्राचार्य प्रो एनपी पालित ने कहा कि भवेश जी के साथ उन टोलों में जाकर बच्चों केे बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रयास काफी शुकून देता है। समारोह को प्रो सत्यनारायण सिंह, डॉ एसके रूंगटा, प्रो धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ संजय त्रिपाठी, प्रो नंदजी दूबे, शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह, अमरेन्द्र राजेश, आदित्य विजय जैन, कंचन कामिनी, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. योगेंद्र सिंह, आदि ने किया। संचालन प्रो केके. सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रिंस बजरंगी ने किया। मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, जिप प्रतिनिधि विकास सिह, डॉ. मनीष कुमार, राजू मेहता, सत्येन्द्र सिंह, सरोज सिंह, विजय मुखिया, जेपी चौधरी, अभय बिस्वास भट्ट, नवीन सिंह, राहुल सिंह, पप्पू चौबे, जय शंकर तिवारी एवं लव कुमार सिंह आदि प्रमुख थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बक्सर- पटना फोरलेन स्थित कायमनगर मे मजार हटाने पर भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन की प्रशंसा की।

rktvnews

भोपाल:विधायक रामेश्वर शर्मा औऱ सिंधी पंचायत एयरपोर्ट रोड भोपाल मे सदस्यों ने किये वृक्षारोपण।

rktvnews

स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होने जा रही है रिलीज़।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने की एकमा एवं बनियापुर विधानसभा के मतदान दल की ब्रीफ़िंग।

rktvnews

दरभंगा:निर्वाचन कार्य में लापरवाही को लेकर तीन बी.एल.ओ. का वेतन स्थगित।

rktvnews

Leave a Comment