RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

महेंद्र मिसिर की रचनाओं का सही मूल्यांकन नहीं हुआ : डॉ दिवाकर पांडे

दो दिवसीय पुरबिया के योद्धा महेंद्र मिसिर जयंती समारोह 2025 का आयोजन का किया गया शुभारंभ।

RKTV NEWS/नरेंद्र सिंह,16 मार्च। आरा के नागरिक प्रचारिणी सभागार में पहली बार दो दिवसीय पुरबिया के योद्धा महेंद्र मिसिर के जयंती समारोह 2025 का आयोजन हुआ।प्रथम दिन उदघाटन सत्र के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आए डॉ राम नारायण तिवारी,छपरा से आए डॉ पृथ्वी नाथ सिंह, स्व महेंद्र मिसिर के पौत्र पं राम नाथ मिश्र,भोजपुरी विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ अयोध्या प्रसाद उपाध्याय,झारखंड से आए नथुनी पांडे,पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश आदि विद्वतजनों ने कहा कि भोजपुरी साहित्य और लोक गायिकी में स्व महेंद्र मिसिर की रचनाओं का सही मूल्यांकन भोजपुरिया समाज के बीच नहीं हुआ।नहीं तो सामाजिक लोक कला में मिसिर जी की रचनाओं निर्गुण – सगुण,श्रृंगार रस में संयोग- वियोग आदि का रसास्वादन हो जाता है।मंच संचालन करते हुए वर्तमान में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभाग के अध्यक्ष डॉ दिवाकर पांडे ने स्व मिसिर जी की कृतियों को रेखांतित करते हुए कहा कि वे कभी कबीर तो कभी तुलसी तो कभी विद्यापति के समक्ष अपनी रचनाओं से खड़े नजर आते है।इनका श्रृंगार रस का गीत हृदय को छूने लेने वाला है।महेंद्र मिसिर का भोजपुरी साहित्य व लोक कला में बड़ा योगदान हैं।जिसका मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद से आए गायक पवन बाबू,पटना से आयी डॉ प्रभा सिन्हा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं साहित्यकार कृष्ण कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए मिसिर जी पर स्वनिर्मित सोहर गीत की प्रस्तुति तथा कवि जनमेजय ओझा ने कविता पाठ किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व घोषित महेंद्र मिश्र स्मृति सम्मान 2025 से पद्मश्री डॉ भीम सिंह “भवेश”, शिक्षाविद डॉ राम नारायण तिवारी, डॉ पृथ्वी राज सिंह, डॉ प्रभा सिन्हा,पवन बाबू, डॉ नथुनी पांडे ,रामेश्वर भोजपुरिया समेत,कथक गुरु बक्शी विकास के शिष्यों द्वारा भिखारी ठाकुर रचित विदेशिया नाटक की कथक में सम्मिश्रण कर भावपूर्ण प्रस्तुति करने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयोजक कृष्णेंदु की भूमिका अग्रणी थी।

Related posts

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को संपूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु निर्गत किये जा रहे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और बांग्लादेश का लोक प्रशासन मंत्रालय 2025-2030 तक 1500 अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की परिकल्पना वाले समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण पर सहमत।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन के लिए जन स्वास्थ्य से जुड़ी तैयारी और कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

राजस्थान: प्रदेश की 27 सड़कों के लिए केन्द्र ने 1154.47 करोड़ रूपये की दी मंजूरी ,प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेंगी, विकास के नये आयाम स्थापित होंगे :उप मुख्यमंत्री,दिया कुमारी

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नगर पंचायत द्वारा आम जनता के लिए गर्मी में पीने की पानी की व्यवस्था जगह जगह कराने पर भाई दिनेश ने आभार प्रकट किया।

rktvnews

किसान उत्पादक कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सीईओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

rktvnews

Leave a Comment