RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: भोजपुर:20 अक्टूबर से होगी राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2024 -25

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)15 अक्टूबर।आज 15 अक्टूबर को जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला फुटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ 20 अक्टूबर 2024 को पिरौंटा के खेल मैदान पर होने जा रहा है। जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव ने विज्ञप्ति में आगे बताया कि इस प्रतिष्ठित जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2024 /25 में 12 टीमों का पंजीकरण हुआ है जिसे चार ग्रुपों में विभाजित किया गया है।

ग्रुप ए :-में ,शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा, महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौंटा, और गडहनी फुटबॉल क्लब गडहनी।

ग्रुप बी में:- आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ, नवज्योति क्लब पकड़ी ,और एरो फुटबॉल क्लब आरा।

ग्रुप सी में:- आदर्श क्लब बिहिया, एथ्लेटिको क्लब आरा, सिंह फुटबॉल क्लब उदवंत नगर।

ग्रुप डी में:- दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब, प्रकाश क्लब धवरी, तापा फुटबॉल क्लब तापा।

प्रत्येक ग्रुप से अंक के आधार पर एक-एक टीमे सेमी फाइनल में प्रवेश करेगी। लीग संचालन समिति के संयोजक वीर बहादुर यादव होंगे इनके साथ में कार्यालय सचिव डॉक्टर रंजन कुमार सिंह लाल बहादुर लाल और शशि सिंह पर्यवेक्षक इन्हीं की देखरेख में पूरा लीग मैच का संचालन होगा। सभी मैच पिरौटा के खेल मैदान पर खेले जाएंगे।
लीग का प्रथम मैच दिनांक 20 अक्टूबर अपराहन 2:00 बजे शाहाबाद हीरोज बनाम महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के बीच खेला जाएगा।
लीग के उदघाटनकर्ता आनंद मोहन सीनियर डीसीएम नई दिल्ली सह खेल पदाधिकारी नाॅर्थरन रेलवे होंगे और मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी भोजपुर ,आरक्षी अधीक्षक भोजपुर एवं समाजसेवी अजय सिंह सीएमडी भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड सह खेल प्रेमी होंगे। इस लीग की अध्यक्षता जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद करेंगे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने NDRF जवानों को बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

अदाणी समूह की ‘मेक इन इंडिया’ पहल, शुरू करेगा देश का सबसे बड़ा ‘स्किल एंड एम्प्लॉय’ कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 अप्रैल 26

rktvnews

पटना:बाला नंद झा बने ब्राह्मण जोड़ो अभियान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष।

rktvnews

गया: जिलाधिकारी ने किया बोधगया बतसपुर पंचयात का निरीक्षण।

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज एलएसएएम 10 (यार्ड 78) पोत का जलावतरण।

rktvnews

Leave a Comment