RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले में 603.32 करोड़ रुपये की लागत से 19 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)06 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल से बक्सर जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 603.32 करोड़ रुपये की लागत से 19 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इसके अंतर्गत 181 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध (किलोमीटर 0.00 से 51.72) का सुदृढ़ीकरण, कालीकरण तथा सुरक्षात्मक कार्य, 51 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से भोजपुर सिमरी पथ के 0.00 से 9.30 किलोमीटर तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 41 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बक्सर गोलंबर से ज्योति चौक पथ भाया बस स्टैंड का चौड़ीकरण, 36 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक के पथ का चौड़ीकरण, 13 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत कॉलेज, 98.25 करोड़ रूपये लागत की दो लेन धनसोई बाईपास पथ (किलोमीटर 0 से 4.50) के निर्माण कार्य एवं 32 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र, भवन, बिजली एवं विकास संबंधी कुल 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा 147 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र, भवन, बिजली एवं विकास संबंधी कुल 12 योजनाओं की उद्घाटन शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजपुर प्रखंड परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 1305 जीविका स्वयं सहायता समूह को 5 करोड़ 60 लाख 70 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना/बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत 7 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की चाभी, बासगीत पर्चा, मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी लाभुकों को प्रदान किया।

Related posts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य का किया निरीक्षण !तेजी से कार्य पूर्ण करने को अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

उज्जैन:जन्म और मृत्यु पंजीयन के सम्बन्ध में नगरीय एवं ग्रामीण शासकीय एवं प्रायवेट स्वास्थ्य संस्थाओं की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश जारी किये जायें -कलेक्टर

rktvnews

इंदौर:जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उमरिया जिले की शान आदिवासी चित्रकार जोधइया बाई का निधन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारम्भ किया।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रधान सहायक/प्रभारी सहायक की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!कार्यसंस्कृति में अपेक्षित सुधार लाएं प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment