RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले में 740 करोड़ 38 लाख रु॰ लागत की कुल 432 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)06 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भोजपुर जिले में 740 करोड़ 38 लाख रु॰ लागत की कुल 432 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
इनमें प्रमुख पथों का चौड़ीकरण, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण तथा नए पथों एवं बाईपास के निर्माण कार्य शामिल हैं। साथ ही तरारी के ग्राम देव में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के परिसर का विकास भी कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला अंतर्गत सड़क, पुल, बिजली, भवन एवं विकास संबंधी अन्य कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 07 मई 24

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड रविवार 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टटीरी का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक एवं सहायक प्रशिक्षकों को ₹10-10 लाख सहित सपोर्ट स्टाफ को दी 5 लाख की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंच बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में नल जल योजना की जिला स्तरीय समिति बैठक।

rktvnews

Leave a Comment