
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 सितंबर।राष्ट्रीय जनता दल के भोजपुर जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि देश के “वोट चोर” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौटंकी कर रहे हैं, और उनकी यह नौटंकी व नाटक बिहार की जनता भली-भांति समझ चुकी है।आलोक रंजन ने कहा कि यही नरेंद्र मोदी कर्नाटक में प्रज्वल रेवन्ना जैसे नेताओं का चुनाव प्रचार करते हैं, जिन पर हजारों महिलाओं के साथ बलात्कार का आरोप है। बिहार में भी वे आशुतोष कुमार जैसे नेताओं को सम्मान देते हैं, जिन्होंने खुले मंच से एक दलित महिला नेता सारिका पासवान के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी की थी।
प्रवक्ता आलोक ने कहा कि राजनीति में गाली और अभद्रता की शुरुआत स्वयं नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी कई बार अपमानित करने वाली बातें कही हैं।आलोक रंजन ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री की नौटंकी और दोहरी मानसिकता को जनता पूरी तरह समझ रही है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।
