RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महाराजा कॉलेज के पीजी भूगोल विभाग द्वारा फेयरवेल का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 सितंबर।महाराजा कॉलेज, आरा के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा गुरुवार को पी.जी. सत्र 2023–25 के लिए एक भव्य विदाई समारोह का सफल आयोजन गोल्डन जुबली हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनक लता कुमारी, विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने मुख्य अतिथि अनीता गुप्ता (संस्थापक, भोजपुर महिला कला केंद्र एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त) के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया।विदाई समारोह में सत्र 2024–26 के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक संदेश देने वाले नाट्य प्रदर्शन से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीति पर आधारित नाटक तथा भ्रष्टाचार पर आधारित ‘पंचायत’ वेब सीरीज से प्रेरित हास्य नाटिका को विशेष सराहना मिली। साथ ही, छात्राओं ने आकर्षक एवं ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।प्रेम और स्मृति के प्रतीक स्वरूप, विभाग की ओर से सत्र 2023–25 के सभी स्नातक विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि अनीता गुप्ता ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता की सराहना की तथा युवाओं को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करने और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर बल दिया।
प्राचार्या प्रो. कनक लता कुमारी ने विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सफर की सफलता पर बधाई देते हुए अनुशासन, निष्ठा और समाज सेवा जैसे मूल्यों को आगे ले जाने की प्रेरणा दी।
विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने स्नातकोत्तर पास विद्यार्थियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं और उन्हें विभाग का आजीवन दूत बताया।डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे अपने जीवन में जो भी करें, उसमें ईमानदारी रखें और समाज को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।
इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य डॉ. किसलय कलश, डॉ. आनंद कुमार एवं डॉ. अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रो. रागिनी कुमारी और दूरदर्शन संवाददाता श्री मुकेश सिन्हा भी शामिल रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और उन्हें सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन गर्मजोशी भरे संवाद, सामूहिक फोटोग्राफी और स्मृतियों से भरे हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया के अग्नि पीङितों के बीच चेक वितरित।

rktvnews

राजस्थान डिस्कॉम्स को पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए गोल्ड अवॉर्ड।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी व एसपी ने किया संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

rktvnews

महाराष्ट्र की ‘उन’ 18 जातियों की एक विस्तृत रिपोर्ट 7 दिन के भीतर आयोग को प्रस्तुत करें – हंसराज अहीर

rktvnews

बक्सर:मलई बराज योजना के निर्माण से 5630 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा होगी उपलब्ध।

rktvnews

Leave a Comment