RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

10 अगस्त 2023 को होगा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा- सारण के प्रबंधन समिति का चुनाव।।

सारण/छपरा 17 जुलाई। सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा, छपरा के द्वारा बताया गया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सारण, छपरा के सदस्यों को सूचित किया गया है कि महामहिम राज्यपाल, सचिवालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रबंधन समिति का गठन चुनाव कराने का निदेश प्राप्त है। उक्त आलोक में तदर्थ समिति द्वारा दिनांक :- 10.08.2023 को समय 11.00 AM बजे से स्थान- जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) सभागार में वार्षिक आम सभा (AGM) की बैठक तथा प्रबंधन समिति के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के नियमावली के अनुसार राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश,जिला शाखा के लिए नियामावली के Chapter II की कंडिका (B) (b) के आलोक में Patron, Vice Patron, Life Life member एवं life associate member चुनाव में मतदान के लिए अधिकृत होंगे।
सदस्यगण निर्धारित तिथि को समय- 11.00AM बजे उपस्थित होकर मतदान में भाग ले सकते हैं। मतदान हेतु फोटो पहचान-पत्र लाना आवश्यक होगा। वर्त्तमान में उपलब्ध मतदाता सूची के अनुसार कुल 143 Life Time member Patron एवं 07 Patron सदस्य हैं। चुनाव से पूर्व मतदाता सूची से संबंधित दावा / आपत्ति का निराकरण आवश्यक है। अतएवं सभी सदस्यों को एतद् सूचना द्वारा सूचित किया गया है कि दिनांक 18.07.2023 से दिनांक 01.08.2023 तक स्थान – होली क्रॉस प्रेप स्कूल, छपरा समय 10 बजे पूर्वाहन से 04 बजे अपराह्न तक मतदाता सूची से संबंधित में अपना दावा,आपत्ति का निराकरण करा सकते हैं। निर्धारित तिथि, समय के बाद इस विषय में कोई विचारण नहीं होगा।

Related posts

दरभंगा:12 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से कराना होगा शस्त्र का सत्यापन:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की लगभग ₹1003 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

पटना:आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन को ले जिला स्तरीय कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण।

rktvnews

हनुमानगढ़:विधानसभा आम चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी हेतु जिला प्रशासन की नई पहल।

rktvnews

गया: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का किया दौरा,दिया अर्घ्य।

rktvnews

Leave a Comment