RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

गाजीपुर:अमर शहीदों के नाम गाजीपुर में कवियों का संगीतमय एक शाम में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध।

RKTV NEWS/गाजीपुर ( उत्तर प्रदेश)04 सितंबर।गाजीपुर जिला अंतर्गत जिला पत्रकार समिति हाल, सिद्धेश्वर नगर, तुलसी सागर लंका में मिशन जामवंत से हनुमानजी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संयोजन और प्रदेश संयोजक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में अमर शहीदों के नाम गाजीपुर में कवियों का संगीतमय प्रोग्राम आजमगढ़ के प्रख्यात कवि डॉ. बालेदीन यादव के अध्यक्षता में कवि राजकुमार आशिर्वाद राजा भईया मुख्य अतिथि, डॉ. पुष्पेन्द्र अस्थाना पुष्प, विशिष्ट अतिथि के गरिमामयी उपस्थिति में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल एवं साहित्य चेतना समाज के संस्थापक कवि अमरनाथ तिवारी अमर ने संयुक्त रूप से मां भारती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अमर शहीद स्मृति सम्मान -2025 भेंट किया गया।
राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन के दौरान कहा कि अंग्रेजी हूकूमत और इस्लामिक शासनकाल में भारत वर्ष के लोगों के साथ अनेकों प्रकार से जोर जुल्म से अमर शहीदों ने अनेकों प्रताड़नाओं को सहते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर हम सबको आजादी दिलवाया। उनके बलिदान को दृष्टिगत रखते हुए। पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक हम सबको अपने भारत के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहने की जरूरत है। स्वदेशी उत्पाद, जैविक खेती, को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम संरक्षक डॉ. व्यास मुनि राय, प्रोफेसर रणविजय सिंह, दिनेश शर्मा, कामेश्वर द्विवेदी, हरिशंकर पाण्डेय ने अमर शहीदों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
काव्य पाठ करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से सर्व श्री कवि सुखमंगल सिंह मंगल,बालेदीन यादव, राजकुमार आशिर्वाद राजा बाबू, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, डॉ. पुष्पेन्द्र अस्थाना पुष्प,दिनेश शर्मा, डॉ. विजय नारायण तिवारी,संजय पाण्डेय, भगवती प्रसाद राय, औषधि पण्डित रंग बहादुर सिंह, प्रभु नाथ चौहान,सत्येन्द्र दुबे गोपाल,मानव, हंटर गाजीपुर, अमित शर्मा, मनीष पाण्डेय, दिनेश चन्द्र शर्मा, रमेश गुप्ता, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, चन्द्रमा सिंह यादव, परमजीत पाण्डेय, मनोज तिवारी, संतोष खरवार, अभिमन्यु राय, कुंज बिहारी राय, दीपक सिंह, डॉ. राम अवध कुशवाहा, विजेन्द्र दूबे सहित अनेकों रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रमेश गुप्ता हारमोनियम, अभिमन्यु राय नाल वादन और संजय पाण्डेय ने ट्रेक म्युजिक के धुन पर अमर शहीदों के स्मृति में अनेकों गाना गाकर स्मृतियों को तरोताजा किया।
स्वागत संबोधन मिशन जामवंत से हनुमानजी के जिला संयोजक डॉ. विजय नारायण तिवारी,सह संयोजक कुंज बिहारी राय, धन्यवाद आभार कार्यक्रम संरक्षक डॉ. व्यास मुनि राय ने किया।

Related posts

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ को किसानों से अतिरिक्त आवश्यकता के लिए सीधे 5 लाख टन प्याज की खरीद प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

rktvnews

बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे जीवन की मार्गदर्शक शक्ति है: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

हनुमानगढ़:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का किया वर्चुअल लोकार्पण।

rktvnews

भारत का सकल घरेलू उत्‍पाद 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ वित्‍त वर्ष-2025-26 में 7.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment