RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण और आरा को मुख्यालय बनाने की उठाई गई मांग।

शाहाबाद कमिश्नरी सर्वदलीय निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले एक स्वर से उठी मांग।

5 सितंबर को भोजपुर जिलाधिकारी को संघर्ष समिति सुपुर्द करेगा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र।

जगदीशपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर कमिश्नरी निर्माण का देंगे पत्रक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 सितंबर।पुराने शाहाबाद जिला के विभाजित चारों जिला भोजपुर बक्सर कैमूर एवं रोहतास जिलों को मिलाकर शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण करने एवं उसका मुख्यालय आरा में बनाने की मांग को लेकर शाहाबाद कमिश्नरी सर्व दलीय निर्माण संघर्ष समिति की बैनर तले विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों, युवाओ के प्रतिनिधियो ने एकत्रित होकर एक स्वर से कमिश्नरी निर्माण की बात कही। संघर्ष समिति के संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्ष 1996 से सर्वदलीय संघर्ष समिति शाहाबाद को कमिश्नरी बनाने की मांग करते आ रहा है बिहार में जिस किसी की भी सरकार रही शाहाबाद को कमिश्नरी का दर्जा नहीं दे पाया। संघर्ष समिति के संरक्षक भाई ब्रह्मेश्वर ने कहा कि आरा में घुड़सवार पुलिस का प्रांतीय मुख्यालय है, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय है ,मेडिकल कॉलेज है इंजीनियरिंग कॉलेज है फिर भी सरकार शाहाबाद को कमिश्नरी का दर्जा नहीं दे पाई जबकि शाहाबाद कमिश्नरी बनने का सभी शर्तें पूरा करती है दूसरी तरफ समिति के संरक्षक सुशील तिवारी ने सितंबर माह तक शाहाबाद कमिश्नरी की घोषणा की मांग की है। इस दौरान डॉ दिवाकर पांडे, अवधेश कुमार पांडे, रामकुमार सिंह, अशोक मिश्रा, छोटू सिंह ,पूनम सिंह,यशवंत नारायण,राज पांडे ,जितेंद्र शुक्ला ,गुरु नारायण सिंह ,निकेश पांडे, अमित पांडे, यशवंत नारायण , इंजीनियर राहुल रंजन ,मणि भूषण श्रीवास्तव ,दिनेश कुमार सिंह उमेश तिवारी , हर्ष वर्धन सिंह, नरेंद्र सिंह पत्रकार , विजय सिंह , गुरु चरण सिंह , सचिन ,संतोष श्रेयांश ने अपने-अपने विचार रखें तथा चारों जिला को मिलाकर शाहाबाद कमिश्नरी का निर्माण शीघ्र करने तथा मुख्यालय आरा में बनाने की मांग की है। संयोजक श्री सिंह ने बताया की जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र 5 सितंबर को एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिया जाएगा 6 सितंबर 2025 को जगदीशपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्रक देकर शाहाबाद को कमिश्नरी एवं आरा को मुख्यालय बनाने की घोषणा करने की मांग की जाएगी।

Related posts

लखीसराय:नशा के खिलाफ जीविका का जन जागरूकता अभियान।

rktvnews

13 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:गेहूँ खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें : खाद्य मंत्री

rktvnews

महाकुंभ:तृतीय अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर प्रशासन द्वारा 360 बेड वाले 23 अस्पतालों को किया गया तैयार।

rktvnews

उपमुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ।

rktvnews

वैज्ञानिक पहलुओं से भी महत्वपूर्ण है होली ।

rktvnews

Leave a Comment