RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जनवरी। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पदाधिकारी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें केंद्र और बिहार सरकार की नारी सशक्तिकरण योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी प्रमुख योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना, प्रोत्साहन राशि, और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
जिला पदाधिकारी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता और शिक्षा ही सफलता की नींव हैं। उन्होंने मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने पर जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, और छात्राओं से भी परिवार, जिला, और देश के लिए योगदान देने की अपेक्षा की। उन्होंने यह भी बताया कि कई विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उनकी प्रतिक्रिया भी ली गई है।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच सेनेटरी किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर निदेशक (डीआरडीए), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सिविल सर्जन, जिला मिशन समन्वयक, फाउंडर सैनिट्रस्ट बायोडिग्रेडेबल पैड एवं छात्राएं मौजूद थे।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फार्मा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र पर 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति कुमारी द्वारा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर 120 मत्स्यपालकों को जिला मत्स्य कार्यालय के भ्रमण दर्शन योजना के तहत दरभंगा के डैजल एग्रो एवं मधुबनी के कैलाश मत्स्य हैचरी भेजा गया।

rktvnews

राजस्थान:भांकरोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुखद टैंकर हादसा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली उच्च विद्यालय आरा के छात्र जिला टॉपर बनें: प्राचार्य डा आदित्य तिवारी

rktvnews

बिहार के राज्यपाल ने बिहार प्रमंडल डाक विभाग द्वारा जारी प्रभु श्री राम मंदिर पर विशेष आवरण का किया विमोचन।

rktvnews

छत्तीसगढ:जनविरोधी पूंजीवादी राजनीति के खिलाफ वैकल्पिक वामपंथी राजनीति को स्थापित करेगी माकपा : डॉ. डोम

rktvnews

Leave a Comment