RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : किसान हितैषी सरकार की योजनाओं से बन रहे स्वालंबी।

सब्जी की आधुनिक खेती से सीताराम राजपूत कमा रहे सालाना 15-16 लाख रूपए।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)03 सितंबर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पारदर्शी सुशासन का परिणाम अब गावों में दिखने लगा है। नेक नियत व ईमानदारी ने शासकीय योजनाओं को लागू करने से इससे प्रदेश के किसानों का जीवन स्तर कैसे सुधारा जा सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हमें दिखने को मिल रहा है। जिला मुंगेली के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत ग्राम क़लारजेवरा के कृषक सीताराम राजपूत, पिता ईश्वर प्रसाद ने सब्जी की आधुनिक खेती अपनाकर अपनी मेहनत और लगन से एक नई मिसाल कायम की है। श्री राजपूत के परिवार में उनके दादाजी और पिताजी पहले से ही बागवानी और कृषि कार्य करते आ रहे थे। लगभग 10 वर्षों तक उनके पिता ने परंपरागत धान की खेती की। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सीताराम राजपूत ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती को अपना व्यवसाय बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने 02 एकड़ भूमि में सब्जी की खेती की शुरुआत की और धीरे-धीरे इसे बड़े पैमाने पर विस्तार दिया। आज सीताराम राजपूत सब्जी की खेती से प्रतिवर्ष लगभग 15-16 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। जिला उद्यानिकी विभाग मुंगेली के मार्गदर्शन में श्री राजपूत ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। इनमें सब्जी मिनीकिट, कृषि यंत्र, बीज, जैविक खाद, सामुदायिक नर्सरी और ड्रिप सेट जैसी आधुनिक सुविधाएँ शामिल हैं। इन संसाधनों का उपयोग कर उन्होंने खेती को लाभकारी और टिकाऊ व्यवसाय का रूप दिया। सीताराम राजपूत ने स्वच्छ श्रीजना महोत्सव, जिला स्तरीय किसान मेला, मत्स्य पालन एवं कृषि संगोष्ठियों तथा विभिन्न कृषि प्रदर्शनियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

Related posts

भोजपुर:अधिवक्ता स्व अवधेश कुमार चौधरी की पुण्यतिथि पर तैलचित्र का हुआ अनावरण।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना के बृहद प्रचार प्रसार हेतु मंत्री, उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

rktvnews

नारनौल:हीट वेव के बचाव के लिए लग रहे मीठे व शीतल पेयजल शिविर राहगीरों की बुझा रहे प्यास।

rktvnews

वंदे मातरम से प्रेम या समावेशी राष्ट्रीय आंदोलन से नफरत।

rktvnews

एआईएनएससी 2023 : आईएनएस शिवाजी, लोनावाला में अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में एनसीसी के नौसेना विंग कैडेटों ने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

rktvnews

बिहार की कोसी-मेची अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना की निविदा में भ्रष्टाचार के आरोप; पूर्व सांसद डॉ. सूरज मंडल ने की सीबीआई जांच की मांग।

rktvnews

Leave a Comment