RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

सरगुजा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जीते मैडल, मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ )18 नवंबर।सरगुजा के चार खिलाडियों ने कर्नाटक के कुर्ग में 10 से 14 नवंबर तक आयोजित प्रोफेशनल नेशनल किक बॉक्सिंग लीग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 स्वर्ण और एक -एक रजत और कांस्य पदक हासिल इस राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। पदक विजेता इन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में सरगुजा की स्वाति राजवाड़े ने 60 किलो से कम वजन वर्ग में गोल्ड, सरवर एक्का ने 50 किलो से कम वजन वर्ग में गोल्ड मैडल, सत्यम साहू ने 70 किलो से कम वजन वर्ग में रजत और संजना मिंज ने 50 किलो से कम वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
इस अवसर पर किक बॉक्सिंग एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, सचिव आकाश गुरु दीवान और टीम के कोच खिलावन दास उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए डा अनिल सुलभ ने किया नामांकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:चिकित्सक दिवस पर सम्मान के साथ-साथ निशुल्क जांच व दवा वितरित : डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:सबका साथ सबका अधिकार न्याय एवं विकास के दिशा में हमारा प्रयास विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.16 प्रतिशत हुआ मतदान।

rktvnews

Leave a Comment