RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:यमुना के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जागोस व निवाड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया, बाढ़ चौकसी बढ़ाने के निर्देश।

बाढ़ चौकियां लगातार सक्रिय रहें, डीएम अस्मिता लाल ने किया निरीक्षण।

आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील, प्रशासन चौकस मोड में।

नदी किनारे न जाएं ग्रामीण, प्रशासन ने जारी की चेतावनी, बाढ़ नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी ने विभागों को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)02 सितंबर। सोमवार को यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत विकास खंड के निवाडा तथा छपरौली विकास खंड के जागौस गांव का दौरा किया। उन्होंने तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद में इस समय तहसील स्तर पर 12 बाढ़ चौकियाँ सक्रिय हैं, जहां कर्मचारियों को चौकसी के साथ तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति पर नजर रख रहा है, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तटबंधों की निरंतर निगरानी हो और किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से तटबंधों की मजबूती की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीमों को गांव-गांव जाकर निगरानी रखने तथा लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी जाए और मुनादी के माध्यम से लगातार चेतावनी जारी की जाए। आपदा प्रबंधन विभाग को राहत शिविरों की तैयारियां दुरुस्त करने, नावें व बचाव उपकरण हर समय तैयार रखने और चिकित्सा दलों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया। जागौस गांव में मुनादी करा दी गई है एवं चौकीदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस विभाग को निरंतर गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जलस्तर बढ़ने से खेतों में हुए कटान को देखते हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने के लिए शासन को समय से रिपोर्ट भेजने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों की सूची समय से तैयार की जाए ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह चौकस है। सभी विभागों को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा, एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा, तहसीलदार बड़ौत स्वेताप सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

खैरागढ़:नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन ‘डॉल्स हाउस’, ‘असमंजस बाबू’ और ‘वो फिर आएगी’ नाटक की हुई सशक्त प्रस्तुति।

rktvnews

चतरा:वनाधिकार अधिनियम एवं वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण को इको फ्रेंडली उत्पादों के उपयोग से बचाया जा सकता है :डा रूपाली गुप्ता

rktvnews

उज्जैन:प्रिंट मीडिया में एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणित राजनैतिक विज्ञापन ही हो सकेंगे प्रकाशित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment