RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में मुसाबनी के घीभांगा सबर टोला का किया दौरा।

ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर जानी समस्याएं, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)01 दिसंबर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी आज क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत घीभांगा सबर टोला पहुंचे । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सरकारी योजनाओं की स्थिति का आकलन किया । ग्रामीणों ने उपायुक्त का ध्यान विशेष रूप से पेयजल समस्या, कमजोर मोबाइल नेटवर्क तथा बिजली व्यवस्था की ओर आकृष्ट कराया । ग्रामीणों ने जीविकोपार्जन से जुड़ी चुनौतियों को भी साझा किया । इस क्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों से यह भी जाना कि उन्हें सरकारी योजनाओं विशेषकर आजीविका मिशन, मनरेगा, राशन, पेंशन एवं आवास जैसी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है या नहीं।
मौके पर उपायुक्त द्वारा पेयजल संकट को दूर करने हेतु त्वरित विकल्पों की पहचान किए जाने तथा खराब जलस्रोतों की मरम्मती, नेटवर्क समस्या को दूर करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई तथा बिजली आपूर्ति हेतु विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । जीविकोपार्जन के स्थानीय विकल्पों पर ग्रामसभा एवं आजीविका समूहों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करने की भी बात कही गई ।
उपायुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कहा कि सबर समुदाय जैसे संवेदनशील और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचना आवश्यक है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी परिवार को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें तथा समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी-सह प्रभारी बीडीओ पवन कुमार तथा प्रखंड के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फार्मा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र पर 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा करेंगे।

rktvnews

स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा भोजपुर द्वारा आरा पकड़ी चौक स्थित जोड़ा मंदिर मे सफाई अभियान चला।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक सम्पन्न, जिले में पर्यटन विकास को गति देने हेतु कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

rktvnews

बहिन बेटियों का मान सम्मान और शान कभी कम नहीं होने दूंगा: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

चतरा :मंत्री सत्यानन्द भोक्ता सिमरिया प्रखंड पहुँचे,कर्बला मैदान में 26 दिसम्बर 2023 को होने वाले कार्यक्रम को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारी का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment