RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के संदर्भ में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने की मान्यता प्राप्त दलों के साथ बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 सितंबर। सोमवार को समाहरणालय सभागार,आरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि के साथ बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत प्राप्त दावा/आपत्ति एवं निर्वाचक सूची के तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जो निम्नवत है :-
1.दिनांक 01.08.2025 को निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन के उपरांत दिनांक 01.08.2025 से प्रारूप सूची पर दावा/आपत्ति प्राप्त किये जा रहे हैं। दावा/आपत्ति प्राप्त करने का अंतिम तिथि आज दिनांक 01.09.2025 तक निर्धारित है। दिनांक 31.8.2025 तक जिला अंतर्गत निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 में कुल 25971 आवेदन ,विलोपन हेतू फॉर्म 7 में कुल 4552 आवेदन एवं निर्वाचक के नाम/संबंधी का नाम/उम्र या अन्य प्रविष्टि में सुधार/एक भाग से दूसरे भाग में स्थानांतरण आदि हेतू फॉर्म 8 में कुल 8352 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
2.दिनांक 30.8.2025 एवं 31.8.2025 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। विशेष कैंप के दरम्यान फॉर्म 6 में कुल 10384 आवेदन, फॉर्म 7 में कुल 796 आवेदन एवं फॉर्म 8 में कुल 1376 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
3.जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया कि कोई दावा/आपत्ति है तो आज अनिवार्य रूप से दाखिल कर दिया जाय। विदित हो कि दावा/आपत्ति का अंतिम तिथि आज तक ही निर्धारित है।
4.प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा दिनांक 25.9.2025 तक कर लिया जाएगा। तत्पश्चात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 30.9.2025 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
5.जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए का नियुक्ति करने का अनुरोध सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से किया गया।
उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आरा सदर एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास।

rktvnews

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।

rktvnews

सारण:चुनाव कार्य में लगे अधिकारी लीडर की तरह करें कार्य:प्रमंडलीय आयुक्त सरवनन एम

rktvnews

बागपत :उच्च न्यायालय न्यायाधीश ने खेकड़ा जिला कारागार का किया निरीक्षण!बंदियों से की मुलाकात जानी उनकी समस्या।

rktvnews

कैबिनेट ने केंद्रीय योजना “नेशनल फॉरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर एन्हांसमेंट स्कीम” (एन.एफ.आई.ई.एस.) को मंजूरी दी।

rktvnews

भोपाल:न्यू भूमिका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा लोकार्पण एवं परिचर्चा का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment