
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31अगस्त। बाढ राहत मे धांधली को लेकर भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली पंचायत के बाढ प्रभावित परिवारों का गुस्सा फूट पङा। सहजौली पंचायत के मठिया पर बङी संख्या मे बाढ पीङित परिवारों ने पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्य, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि तथा राजस्व कर्मचारी के विरोध मे जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी मो शहाबुद्दीन ने कहा कि पंचायत मे बाढ राहत सूची मे घोर अनियमितता एवं धांधली की गई है और गरीब पीङित परिवारों का नाम बाढ़ राहत सूची से गायब कर लाभ से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डुमरिया वार्ड संख्या दो के वार्ड प्रतिनिधि देवांती देवी, पुत्र पंकज कुमार सिंह, पत्नी शोभा सिंह, वार्ड सदस्य सात सहजौली की पूजा देवी के पति बालम कुमार दूसरे को लाभ दिलाने के बजाय अपने लाभ लेने मे कामयाब रहे। पंचायत में पति, पत्नी, लङका, लड़की, पिता, पुत्र का नाम बाढ़ राहत सूची मे दर्ज कर लाभ दिलाया जा रहा है। जबकि कई लोगों के घर के एक भी सदस्य का नाम सूची में दर्ज नहीं किया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर राजस्व कर्मचारी के प्रति नाराजगी जताई गई। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि राजस्व कर्मचारी द्वारा रुपया लेकर बाढ राहत सूची मे नाम दर्ज किया जा रहा है और जो पैसा देता है उसका ही नाम सूची मे दर्ज कर लाभ दिलाया जा रहा है। इस बाबत पक्ष जानने के लिए राजस्व कर्मचारी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्वीच आफ पाया गया। सीओ रश्मि सागर ने बताया कि सूची को सुधार कर लाभुकों के खाते मे राशि भेजी जायेगी। सीओ रश्मि सागर ने कहा कि किसी प्रकार की कोई शिकायत कार्यालय मे आकर दर्ज करायें। जांच पड़ताल कर कारवाई की जायेगी तथा समस्या का समाधान किया जायेगा।
