RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: हुंडई कार की डिक्की से 14 पेटी फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद।

हुंडई कार की डिक्की से बरामद 14 पेटी 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जुलाई। भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना के थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने एक हुंडई कार की डिक्की में से 14 पेटी फ्रुटीनुमा 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने पुलिस बल के साथ उमरावगंज पुल के पास से बारिश के पानी में भींगते हुए एक हुंडई कार का पीछा कर उसे दबोच लिया। बारिश के पानी का फायदा उठाकर कार चालक कार छोङ कर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उक्त हुंडई कार की डिक्की से 14 पेटी मे रखे 180 एम एल का 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद किया है। एक पेटी में 48 पीस के हिसाब से कुल 672 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 120.960 लीटर है। पुलिस ने हुंडई कार और शराब को जप्त कर लिया। इस संबंध में बहोरनपुर थाना में कार के मालिक और चालक के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया हस्ताक्षर अभियान का आगाज।

rktvnews

विष पिलाने वाली पूतना को भी भगवान श्री कृष्णा ने मोक्ष दिया : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

गढ़वा:जल जीवन मिशन को गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय: समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

rktvnews

गिरीडीह:घने कोहरे और बढ़ती शीतलहरी के कारण जिले के सभी विद्यालयों में कक्षाएं रहेंगी स्थगित।

rktvnews

दरभंगा:प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर ने नीलाम पत्र वादों की गहन समीक्षा की।

rktvnews

भोपाल:गौ-शालाओं को विकसित करेंगे गौ-मंदिर के रूप में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment