RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र मनीष जायसवाल एवं विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी बैठक में रहे उपस्थित।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)26 मई।रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर रसदा, बलकुदरा, जयनगर एवं गेगदा ग्राम के निवासियों की उपस्थिति में सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र मनीष जायसवाल, विधायक बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र रोशन लाल चौधरी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा पतरातू प्रखंड में पीवीवीएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान सर्वे, भूअर्जन, नौकरी, मुआवजा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पीवीयूएनएल के अधिकारियों, सांसद,विधायक एवं संबंधित ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की गई। मौके पर ग्राम के निवासियों द्वारा अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा गया। जिस पर उपायुक्त एवं पीवीयूएनएल के अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी।
बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं व अन्य बातों को सुना गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही प्लांट चालू करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार,अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, , अंचल अधिकारी पतरातू,सांसद प्रतिनिधि रामगढ़ राजीव जायसवाल,पीवीयूएनएल पदाधिकारी, रैयत सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का दिया गया आश्वासन।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में शरीक हुए गणमान्य।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोत समुद्र प्रताप को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया, यह गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया प्रदूषण नियंत्रण पोत है।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने घुत्तू-पंजा-देवलिंग टिहरी पहुंच आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

बेगूसराय: महतो गैंग का सक्रिय सदस्य 50 हजार का ईनामी राजा कुमार गिरफ्तार।

rktvnews

पीएम उत्कृष्टता महाविद्यालय करेगा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

Leave a Comment