RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जबलपुर:रानी दुर्गावती का शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा : सूरज जायसवाल

जबलपुर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 24 जून। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर आज उनके बलिदान स्थल नरई में जनता दल (यू) मध्य प्रदेश द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की महानतम वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन साहस, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती जैसा शौर्य और बलिदानी इतिहास देश में दूसरा नहीं है।
श्री जायसवाल ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती अमर रहें, वीरांगना रानी दुर्गावती अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नीलेश सिंह, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड:दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में सील : के रवि कुमार

rktvnews

रायपुर : राज्य में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृखंला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास।

rktvnews

सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग की सूत्रधार और समर्थक बनना चाहेगी ताकि यह विश्व मंच पर पहुंच सके

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा जनसंघ संस्थापक डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति दिवस को जिला मुख्यालय से बूथ स्तर तक मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर : रानीसागर मे सिगरेट नही देने को लेकर दुकानदार के साथ मारपीट।

rktvnews

Leave a Comment