अटल बिहारी वाजपेई के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन।
भाजपा नेता रमन सिंह के तत्वावधान में मेदांता ग्रुप द्वारा किया गया मेडिकल कैंप आयोजित।
आरा सहित आस पास क्षेत्र के लोगों ने कराई अपने स्वास्थ्य की जांच।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर आज आरा के हित नारायण छत्रिय स्कूल के प्रांगण में भाजपा नेता आनंद रमन उर्फ रमन सिंह के तत्वाधान में मेदांता ग्रुप के डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में आरा सहित आसपास के सैकड़ो लोगों ने निशुल्क इलाज कराया। इलाज के दौरान लाभान्वित लोगों ने प्रसन्नता जाहीर करते हुए कहा की यह काफी खुशी बात है की इतने बड़े ग्रुप द्वारा आज आरा में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है और सार्थक रहा है।
मेडिकल कैंप में में उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ रवि जी, विकास राज, जुली कुमारी, राजेश कुमार, आदित्य कुमार, डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ,लाल बाबू सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर जोगेंद्र सिंह ,भाजपा नेता राकेश सिंह, अखिलानंद ओझा, शिव जी सिंह, ददन सिंह, पंचू सिंह, सुभाष यादव आदि सहित दर्जनों नेता उपस्थित रहे।





