RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:न्याय न मिलने पर भरत तिवारी की मां ने 9 जुलाई से भूख हड़ताल की दी चेतावनी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने न्याय नहीं मिलने पर 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। परिवार का कहना है कि यदि निर्धारित समय तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
परिजनों ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि मामले में अब तक दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।आशा देवी ने कहा कि यदि 8 जुलाई तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो 9 जुलाई से उनका आमरण भूख हड़ताल शुरू होगा। परिवार का कहना है कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामला लगातार राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना हुआ है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा चुकी है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:फसल सहायता अनुदान राशि में अनियमितता बरतने के आरोप में किसान सलाहकार हुए चयन मुक्त।

rktvnews

वासकी जमीन और आवास की गारंटी के लिए कानून बनाओ!आरा मे जमीन दो,आवास दो नही तो होगा आंदोलन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:बिजली-खंभे के पास या बिजली लाइनों के नीचे होलिका दहन न करें।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया ,स्ट्राॅन्ग रूम, मतदान केंद्रों और चैकपोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

माँ बनने की संभावना को कितने प्रतिशत तक कम कर देता है स्मोकिंग: डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

रामगढ़:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment