RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभकामनाएं दीं; मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारत के उभरते खेल परिदृश्य का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने खेल और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने, एथलीटों के लिए संस्थागत समर्थन को मज़बूत बनाने और देश भर में आधुनिक प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा स्थलों तक पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

एक्स पर पोस्ट किए गए अपने एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा:

“राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! इस विशेष अवसर पर, हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उनकी उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
पिछले दशक में, भारत के खेल परिदृश्य में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। युवा प्रतिभाओं को तराशने वाले जमीनी स्तर के कार्यक्रमों से लेकर विश्वस्तरीय सुविधाओं के निर्माण तक, हम अपने देश में एक जीवंत खेल इकोसिस्टम के साक्षी बन रहे हैं। हमारी सरकार एथलीटों का समर्थन करने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और भारत को खेल उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

rktvnews

कदम

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में हुई फसल हानि के दुबारा जांच के दिए निर्देश,तीन दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांगों के नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, प्रशिक्षण को बताया चुनाव की आत्मा, कहा- लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं।

rktvnews

रामदास राही श्रद्धांजलि अंतिम भाग-4 :रामदास राही ने ही प्रारंभ किया था 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर जयंती मनाना।

rktvnews

Leave a Comment