RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में हुई फसल हानि के दुबारा जांच के दिए निर्देश,तीन दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट।

डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 अक्टूबर। आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता समेत जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, उप परियोजना निदेशक,आत्मा, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक,पौधा संरक्षण, सख्यक निदेशक, कृषि अभियंत्रण ,सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक भुमि संरक्षण उपस्थित थे। इस बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की गई। समिक्षा के कम में लाभार्थी कृषकों के लंबित ई. केवाईसी को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।। साथ ही जहां पर ई.केवाईसी लंबित है उस प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बाढ़ से प्रभावित प्रखंड यथा कोईलवर,बड़हरा,शाहपुर,आरा सदर में हुए फसल की क्षति के रकवा के बारे में जिला कृषि पदाधिकारी से पृच्छा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा इनपुट अनुदान योजना के तहत कृषको को सहायता इनपुट राशि उपलब्ध कराने हेतु अधिक से प्रचार प्रसार करने एवं कृषको को आवेदन करने के लिए जानकारी उपल्ब्ध करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को तीन दिनों के अंदर बाढ़ से प्रभावित प्रखंडों में हुई फसल क्षति की पुनः जांच करने का निर्देश दिया गया।जिससे कोई भी किसान अनुदान से वंचित न रह सके और भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत ना मिले।

Related posts

भोजपुर:वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा सामूहिक गान।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला दिवस पर व्यापार मंडल धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित!उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिला कार्मिकों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

सारण:चमकी बुखार और मस्तिष्क ज्वर के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 10 जवान शहीद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

भोपाल:दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया।

rktvnews

Leave a Comment