RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

जिलाधिकारी ने 76 वें गणतन्त्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण।

सामाजिक न्याय एवं आर्थिक समानता हेतु कार्य करना गणतन्त्र के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता।

26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व हमें अपने संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का सुअवसर प्रदान करता है।

गणतंत्र दिवस हमे संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 जनवरी।देश के सर्वोच्च महापर्व गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर आज 76वें गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से जनपद में मनाया गया जिस में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने 8:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और सभी कलेक्ट्रेट में स्थित अधिकारी /कर्मचारियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई ।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि देकर देश के लिए शहीद हुए महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गतणन्त्र दिवस की समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सविधान के प्रति जो शपथ ली गयी है उसको अपने आचरण एवं जीवन में उतारे। हमारे संविधान में वह सभी तत्व है जो किसी भी राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जा सकता है। भारतीय संविधान में निहित कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना के दृष्टिगत सामाजिक न्याय एवं आर्थिक समानता हेतु निरन्तर कार्यशील रहना ही अपने गणतन्त्र के प्रति हमारी सच्ची प्रतिबद्धता होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान की शक्ति लोगों को न्याय देने के लिए है। हम अपने कर्तव्यों का ठीक प्रकार से निवर्हन करेंगे तो निसंदेह हम उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। जिन लोगों ने देश को आजाद करने में अपनी कुर्बानी दी है उनको याद करने के लिए भी यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। हमारे देश का संविधान लोकतंत्र का सबसे बड़ा संविधान है जिसके निर्माताओं ने बहुत ही दूरदर्शिता व बुद्धिमता के साथ देश की व्यवस्था को चलाने का वर्णन किया है, हम संविधान की मूल भावना अपने अन्दर समाहित करते हुए कार्य करे निश्चित तौर पर देश आगे बढे़गा। यह संविधान की शक्ति है, उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति कार्य लेकर आये उसके कार्य को पूरी सहानुभूति के साथ करें तथा अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निवर्हन करें यही देश के वीरों के प्रति हमारी श्रृद्धांजलि है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शहीदों ने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानियां दी हैं उनके लिए हम श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा प्रण लेते हैं कि अपने पद एवं कर्तव्यों का ठीक प्रकार से निवर्हन कर पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे तथा संविधान की मूल भावना के साथ दायित्वों का निवर्हन करेंगे।
जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में नागरिकों के कर्तव्यों और अधिकारों को विस्तार से परिभाषित किया गया है और जोर देकर कहा कि जो जहां जिस पद पर है वो अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं जबावदेही से निवर्हन करके अपने शासकीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निहर्वन करें।
कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, डिप्टी कलेक्टर भावना , आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ,सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानवेंद्र वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के पवित्र खरना अनुष्ठान पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बक्सर:मतदान समाप्ति के उपरांत प्रारूप 17 क तथा अन्य दस्तावेजों की संवीक्षा की गई।

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की उद्घाटन फिल्म ‘कैचिंग डस्ट’ के कास्ट एंड क्रू ने मीडिया से बातचीत की।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ‘अमर उजाला संवाद उ०प्र०, स्वर्णिम शताब्दी की ओर’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

rktvnews

राजस्थान:इंडिया स्टोन मार्ट-2024 राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित होगा निवेश समिट – मुख्यमंत्री

rktvnews

भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment