RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

जियो ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ ग्राहकों को दी राहत।

RKTV NEWS/मुंबई(महाराष्ट्र)28 अगस्त।रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम और बाढ़ से प्रभावित अपने ग्राहकों के लिए विशेष राहत उपाय लागू कर रहा है।
जियो प्रवक्ता की तरफ से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद जियो अधिकांश क्षेत्रों में आवश्यक कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है, कंपनी का मानना है कि आपातकालीन सेवाओं, संचार और महत्वपूर्ण अपडेट तक पहुँच सुनिश्चित करने में विश्वसनीय नेटवर्क की अहम भूमिका होती है।
इसी उद्देश्य से जियो ने निम्नलिखित ग्राहक-केंद्रित कदम उठाए हैं

प्रीपेड मोबाइल और जियोहोम ग्राहकों के लिए राहत

जिन ग्राहकों के प्लान इस सप्ताह समाप्त हो रहे हैं, उनकी वैधता स्वतः 3 दिनों के लिए बढ़ा दी जाएगी।

मोबाइल उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के असीमित वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा उपलब्ध रहेगा।

जियोहोम उपयोगकर्ताओं को भी उनके अंतिम वैध प्लान के 3 अतिरिक्त दिनों का लाभ मुफ्त में मिलेगा।

पोस्टपेड मोबाइल और जियोहोम ग्राहकों के लिए सुविधा

इन ग्राहकों को बिल भुगतान हेतु 3 दिनों की अतिरिक्त छूट अवधि दी जाएगी ताकि उनकी सेवाएँ बिना किसी व्यवधान के जारी रहें।
जियो की ऑन-ग्राउंड इंजीनियरिंग टीमें नेटवर्क की मजबूती बढ़ाने और मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
भारत के डिजिटल परिवर्तन में अग्रणी जियो, हर परिस्थिति में विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने और प्रभावित समुदायों का सहयोग करने के अपने संकल्प पर दृढ़ है। यह कदम “कनेक्टेड डिजिटल इंडिया” के विज़न के अनुरूप है।

Related posts

राजस्थान उच्च न्यायालय की पत्रावलियां होंगी पेपरलेस।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने टीईपीए में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने हेतु अपने स्विस समकक्ष के साथ बातचीत की

rktvnews

रामगढ़: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

आपदा प्रबंधन बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं की तैयारी के विषय पर दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव का•चारु मजूमदार का 52 वां शहादत दिवस मनाया गया।

rktvnews

क्वार्टर फाइनल मैच में रामगढ़ एवं गिरिडीह के बीच रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में चार 4-3 से जीत हासिल किया।

rktvnews

Leave a Comment