RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करके आने वाली अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉलों को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 मई।ऐसी रिपोर्ट की गई है कि जालसाज भारतीय नागरिकों को भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित कर अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल कर रहे हैं और साइबर अपराध तथा वित्तीय धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल भारत के भीतर से की जा रही हैं, लेकिन ये कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) में हेरफेर करके विदेश से साइबर अपराधियों द्वारा की जा रही हैं। फर्जी डिजिटल गिरफ्तारियों, फेडएक्स घोटालों, कूरियर में ड्रग्स/नशीले पदार्थों, सरकारी और पुलिस अधिकारियों के वेष में, दूरसंचार विभाग /ट्राई अधिकारियों द्वारा मोबाइल नंबरों को डिस्कनेक्ट करने आदि के हालिया मामलों में इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय जाली कॉलों का दुरुपयोग किया गया है।
इसलिए, दूरसंचार विभाग (डीओटी) और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने ऐसी आने वाली अंतर्राष्ट्रीय जाली कॉलों की पहचान करने और उन्हें किसी भी भारतीय दूरसंचार ग्राहक तक पहुंचने से रोकने के लिए एक प्रणाली तैयार की है। अब ऐसी आने वाली अंतर्राष्ट्रीय जाली कॉल को ब्लॉक करने के लिए टीएसपी को निर्देश जारी किए गए हैं।
दूरसंचार विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार भारतीय लैंडलाइन नंबरों के साथ आने वाली अंतर्राष्ट्रीय जाली कॉलों को टीएसपी द्वारा पहले से ही ब्लॉक किया जा रहा है।
चूंकि उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और हिफाजत डिजिटल इंडिया के विजन का एक अभिन्न अंग है, दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए नागरिक केंद्रित संचार साथी पोर्टल (https://sancharsathi.gov.in/) सहित कई पहल पहले ही आरंभ कर दी हैं।
सर्वश्रेष्‍ठ प्रयासों के बावजूद, अब भी कुछ ऐसे जालसाज हो सकते हैं जो अन्य माध्‍यमों से सफल हो जाते हैं। ऐसी कॉलों के लिए, आप संचार साथी पर चक्षु सुविधा केन्‍द्र पर ऐसे संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करके प्रत्‍येक व्‍यक्ति की सहायता कर सकते हैं।

Related posts

भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र शक्ति -2023’ का आयोजन

rktvnews

बिहार:भोजपुर: सभी गरीबों को 2 लाख रु.भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन, पक्का आवास देना होगा: राजू यादव

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज द्वारा आयोजित हुआ ‘शक्तिपात-दीक्षा’ कार्यक्रम!भगवत् कृपा होती है तभी कोई व्यक्ति साधना के पथ पर बढ़ता है : माँ विजया

rktvnews

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट ।

rktvnews

राजनांदगांव : विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पाेरेशन बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) को प्रशासनिक सुधार औऱ लोक शिकायत विभाग (DARPG) की “डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग” कैटेगरी-1 में गोल्ड अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी

rktvnews

Leave a Comment