RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिला कारागार डिस्पेंसरी का औचक निरीक्षण, 11 दवाओं के नमूने जांच को भेजे।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)27 अगस्त।जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में औषधि निरीक्षक मोहित कुमार ने मंगलवार को जिला कारागार स्थित डिस्पेंसरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, उनके रख-रखाव और वितरण व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया।
निरीक्षण में पाया गया कि डिस्पेंसरी में सामान्य बीमारियों से संबंधित आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। औषधि निरीक्षक ने 11 दवाओं के नमूने एकत्रित कर परीक्षण हेतु औषधि प्रयोगशाला को भेजा।
मोहित कुमार ने कारागार प्रशासन को एक्सपायरी डेट वाली दवाओं को समय रहते नष्ट करने तथा मरीजों को चिकित्सक की पर्ची के अनुसार ही दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दवाओं की स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री का विवरण तथा मरीजों को दी गई दवाओं का दैनिक रिकॉर्ड भी जांचा गया। संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

जब राधिका को मारने आये मनु के चरणों में लहालोट होते मनुजाये।

rktvnews

पटना:अगलगी की घटनाओं में कमी लाने हेतु राज्यव्यापी तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

27 दिसंबर को मनेगी डॉ.शंकरदयाल सिंह की 86वीं जयंती,कवि-सम्मेलन में जुटेंगे दिग्गज कवि एवं शायर।

rktvnews

विहंगम योग जिला कार्यालय का उद्घाटन ।

rktvnews

सोनपुर मेला-2023 पौराणिक गरिमा के अनुरुप होगा भव्य:जिलाधिकारी,अमन समीर

rktvnews

भोजपुर: संस्था ने कराया निर्धन कन्या का विवाह।

rktvnews

Leave a Comment