RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार आज उपविकास आयुक्त, देवघर पीयूष सिन्हा द्वारा मनरेगा एवं आवास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान मनरेगा के तहत शहीद पोटो हो खेल मैदान, आंगनबाड़ी भवन निर्माण,एन एम एम एस, एरिया ऑफिसर ऐप से योजनाओं का निरीक्षण आदि के सम्बन्ध में समीक्षा की गई एवं मनरेगा योजनाओं के लिए भुगतान की नई प्रणाली एस एन ए स्पर्श के बारे में विस्तृत एवं स्पष्ट जानकारी सभी को दी गई, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की अड़चन न आये। साथ ही निर्देश दिया गया कि मनरेगा की योजनाओं में भुगतान उपलब्ध विभागीय निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन करके किया जाय।
इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने पुरानी योजनाओं को पूर्ण करने, एवं जिन योजनाओं में 75 प्रतिशत से अधिक का भुगतान किया जा चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। आगे सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मनरेगा के तहत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन को यथाशीघ्र पूर्ण कराकर संबंधित को हस्तगत किया जाए। साथ ही मनरेगा की योजनाओं में अधिकतम पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न आवास योजनाओं (अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,पीएम जनमन योजना, अंबेडकर आवास योजना आदि) की समीक्षा के क्रम में पाया गया की योजनाओं की पूर्णता कम है इस पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक (आवास) को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही आवास के प्रखंड समन्वय को प्रखंड कार्यालय में ही रहकर लगातार निरीक्षण पर्यवेक्षक करते हुए आवास की पूर्णता को बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा निदेशक जिला ग्रामीण विकास शाखा देवघर, हीरा कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक एवं जिला के आवास एवं मनरेगा के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत भोजपुर में जागरूकता रथ रवाना, जिला पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

‘प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई)’ के सफल कार्यान्वयन के नौ साल पूरे हो गए हैं ।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने चतरा प्रखंड के विभिन्न बूथों के मतदाताओं के घर जाकर किया सुपर चेकिंग।

rktvnews

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।

rktvnews

विलक्षण समालोचक और अद्भुत अध्येता था डा नन्द किशोर ‘नवल’ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर :ईज ऑफ लिविंग के तहत “जिला जनता दरबार” का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment