RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह: उपायुक्त ने देवरी प्रखंड अंतर्गत बांसडीह पंचायत का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

आमजनों के हित के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य: उपायुक्त

सक्रिय रूप से प्रयासरत रहें सभी अधिकारी: रामनिवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)24 अगस्त। गिरिडीह जिला अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने देवरी प्रखंड अंतर्गत बांसडीह पंचायत का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में अबुआ आवास, मनरेगा, पीएम आवास योजना आदि कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अपने कार्यों को गंभीरता पूर्वक करें और पूरी पारदर्शिता के साथ दायित्व निर्वहन करें। किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाय। मौके पर उन्होंने संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिया कि अपने कार्यशैली में सुधार लाएं और ग्रामीणों को सुगमता पूर्वक लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीपीओ/ रोजगार सेवक को बेहतर कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप आवास योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने मनरेगा जॉब कार्ड की जानकारी प्राप्त की।साथ ही मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करते हुए ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को गति के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि आमजनों के हित के लिए संचालित इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रयासरत रहने हेतु निर्देश दिया।

Related posts

पटना: राज्य के खजानों पर आपदा पीड़ितों का है पहला अधिकार : नीतीश कुमार

rktvnews

गढ़वा:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत खरीदार-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

पटना:प्रत्येक व्यक्ति पुस्तक से जुड़े, यही सच्ची संगिनी और मार्ग-दर्शिका : न्यायमूर्ति

rktvnews

भोजपुर:छात्र नेता आनंद तिवारी को NSUI का राज्य सचिव किया गया नियुक्त।

rktvnews

राजस्थान:”नवोत्कर्ष विक्रम संवत 2081″ कार्यक्रम आयोजित!राष्ट्र भूभाग नहीं सनातन मूल्य से जुड़ा विचार और संस्कृति-राज्यपाल

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से एशियन मेन्स इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी जे. भागवत राव ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment