आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई के द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सीनेट बैठक में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। वही विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋतुराज चौधरी ने बताया कि सीनेट बैठक का विद्यार्थी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। लेकिन सिर्फ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को टारगेट करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अंग्रेजी दमनकारी नीति को अपनाते हुए लाठीचार्ज किया गया। जिसमे विद्यार्थी परिषद के बारह कार्यकर्ता गम्भीर रूप से धायल है,और उदवंतनगर थाना के थाना अध्यक्ष के द्वारा निहत्थी छात्राओं पर जानलेवा हमला किया गया।
यह आक्रमण बतलाता की बिहार में बैठी सरकार बिहार को पुनःजंगलराज 2.0 की अनुभव कराती है। जिला संयोजक हिमांशु रंजन ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा शांतिपूर्ण चल रहे विरोद्ध पर किसके इशारे पर लाठीचार्ज कर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।अनूप कुमार ने कहा कि यदि सरकार इसकी न्यायिक जाँच कर दोषियों को कठोर से कठोर सजा एवं लाठीबाज थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द निलंबित नही करती है तो परिषद सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिहार सरकार की होगी। वही पुतला दहन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन कुमार,नगर सह मंत्री राहुल कुमार, निखिल कुमार,शिवेष उपाध्याय,समीर सिंह,जिला एसडीएफ प्रमुख चंदन तिवारी,रत्नेश कुमार,माही कुमार,हर्षराज मंगलम,आकाश पांडेय,हैप्पी किशोर, रितेश कुमार,आदर्श सिंह,रॉकी कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
