RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजेन्द्रनगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर बनाए जा रहे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)23 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के राजेन्द्रनगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर निर्माण कराये जा रहे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और साइंस सिटी के परिसर तथा विभिन्न भागों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केन्दों में से एक और अपने आप में विशिष्ट होगा। इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गयी है। साइंस सिटी का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर यहां बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

Related posts

मध्यप्रदेश:सरकार के विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज करेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश की लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को मिलेगा राखी का उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल की डिक्की से शराब बरामद।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय : सत्र 2025-26 की प्रवेश विवरणिका नए कलेवर में हुई जारी।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment