RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज ने युवाओं के लिए रोजगार का एक वृहद द्वार खोला है : सदर विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह

कॉलेज अपने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर उद्योग स्थापित करने में मददगार बनेगा :चेयरमैन डा आदित्य विजय जैन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त। गुरुवार को जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेला का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के भव्य आयोजन से आरा में एक नए युग की शुरूआत हुई है। अमरेन्द्र प्रताप सिंह, दुर्गा राज, डॉ. एस. के. रूंगटा, ई. धीरेन्द्र सिंह, डॉ.आदित्य बिजय जैन, सीपी जैन, डॉ. हर्षित जैन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वल कर उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ हुआ।अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने रोजगार मेला के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि देशभर के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न प्रकार की कम्पनियों ने यहां भाग लिया है। जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज के इस प्रयास की सफलता की कामना करते हुए बताया कि कालेज ने युवाओं के लिए रोजगार का एक वृहद द्वार खोला है। चयनित अभ्यार्थियों को कहा कि आप अनुशासन, इमानदारी, धैर्य और कर्मठता के साथ अपने संस्थान का अंग बनें। आज रोजगार का द्वार खुला है प्रवेश करने की इच्छा और संकल्प आपमें होना चाहिए। आगे भी प्रयास निरंतर जारी रखें।
चेयरमैन डॉ. आदित्य बिजय जैन ने कहा कि रोजगार प्राप्त करना तो आवश्यक है ही लेकिन साथ ही स्वरोजगार की दिशा में भी सोंचना और कदम बढ़ाना आवश्यक है। स्वरोजगार हेतु उद्योग स्थापित करना और अपने क्षेत्र को उत्पादक क्षेत्र के रूप में विकसित करने से अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। सूक्ष्म अथवा लघु उद्यम स्थापना के लिए जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में एक अलग सेल बनाया गया है। जहां उद्यम स्थापना से संबंधित ट्रेनिंग आदि दी जाएगी।
डॉ.जैन ने घोषणा किया कि स्वरोजगार हेतु कॉलेज द्वारा अपने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर उद्योग स्थापना भी किया जाएगा। जिसमें कॉलेज द्वारा मार्गदर्शन के साथ भूमि, भवन, अर्थ, मशीनरी आदि उपलब्ध कराकर उद्योग स्थापित किये जाएंगे और उत्पादन से लेकर मार्केटिंग और बिक्री तक सभी स्तर पर कॉलेज और उद्यमी संयुक्त रूप से सम्मिलित रहेेंगे यह भारतवर्ष के किसी महाविद्यालय में पहली व्यवस्था होगी।
डॉ. एस. के. रूंगटा ने बताया कि सभी संस्थाओं को भी कर्मठ व्यक्तियों की आवश्यकता होती है। आज यहां के अभ्यार्थियों में जोश, जुनुन और कर्मठता दिख रही है।
सिद्ध बिजय जैन ने इस रोजगार मेला के पहले दिन की सफलता का ब्योरा देते हुए बताया कि देश भर की 47 नामी गिरामी कम्पनियों के लिए लगभग 600 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। पहले दिन ही लगभग 142 अभ्यार्थियों का चयन कर लिया गया है।
रोजगार मेला के को-ऑर्डिनेटर ओम कुमार ने बताया कि रोजगार प्रदाता के रूप में आयी कम्पनियों में बी एस एस माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड, पटना । सि आई आई – मॉडल करियर सेंटर, पटना। माइंडलाब्ज़ मीडिया टेक प्राइवेट लिमिटेड, वाराणसी। एस एस ए एफ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, वेस्ट बंगाल। जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड पटना।प्रौलियम लर्निंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव। लक्ष्मी श्री इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, वाराणसी। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, पटना। डी एस इ टी एस प्राइवेट लिमिटेड, सोनीपत । आमधने प्राइवेट लिमिटेड, पटना । रस्तोगी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रायपुर । भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड, पटना।नागरमल शिवनारायण एंड संस, आरा। टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल, पिरो। यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, पटना। एल आई सी आफ इंडिया, आरा । क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्राइवेट लिमिटेड, नॉएडा। टू कोम्स कंसलटिंग प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता । ए आई ई एच एस डेवलपमेंट काउंसिल, वेस्ट बंगाल । स्किल्ल्ज़ डेस्क प्राइवेट लिमिटेड, नॉएडा । एवरग्रीन सॉल्यूशन, बंगलोर। क्वालिटी होंडा, आरा। ऋषभ ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, पटना। मेराकुई वेंचर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पुणे। अल्फा मैनपॉवर, हैदराबाद । ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, आरा। इमेजिका वेलफेयर फाऊंडेशन, पटना। आदि चित्रगुप्ता फाइनेंस लिमिटेड, पटना। बालाजी मोटर, रोहतास। निपुण मल्टी सर्विसेज, नई दिल्ली। बजाज एलियांज, आरा । रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड, पटना।यूनिवर्सल एंटरप्राइज, अहमदाबाद। स्ट्रगल हेल्थ ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव। इंडसइंड बैंक, पटना। मंफोटेक इंडिया रेवाड़ी, हरियाणा। गुडविल इंडिया मैनेजमेंट ग्रुप का कंपनी, वाराणसी। गीगा कोरप्सोल, वाराणसी। रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, बक्सर। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, बक्सर। सूरज स्टील फैक्ट्री, आरा । मैप सर्विसेज । मौर्य मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, पटना। हिम्मतसिंघ्का ऑटोमोबाइल, पटना। टीम रॉयल सिक्योरिटी, पटना। शिवनारायण लाल एंड कंपनी,
आरा मुख्य हैं।
उद्घाटन सत्र की सभा को ई. धीरेन्द्र सिंह, भाई ब्रह्मेश्वर, शिक्षक बी.डी. सिंह ने भी सम्बोधित किया। मौके पर चन्द्रभानु गुप्ता, डॉ. सविता रूंगटा, प्राची जैन, अजय गुप्ता, जिनवाणी जैन, डॉ. सुयश रूंगटा, सुनील कुमार, प्रेम शंकर सिंह, नीशित ज्ञान आदि उपस्थित थे।
अरिहन्त बिजय जैन ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

धनबाद के दंपति ने अपनाया नवजात बच्ची को।

rktvnews

भोजपुर:एक दिवसीय प्रवास पर आरा पहुंचे भोजपुरी पत्रिका “अमन” के संपादक,भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में संस्कृत दिवस समारोह’ में प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने संस्कृत पढ़ने के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

35वें नेवल हायर कमांड कोर्स (एनएचसीसी) का समापन समारोह।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: महाराज जरासंध जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया वाहन एवं मालवाहक वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट व ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक।

rktvnews

Leave a Comment