RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी का निधन।

इलाज के दौरान मिलते उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)23 मई। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी और शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी की माॅ विमला तिवारी का निधन सोमवार की शाम पटना के पारस अस्पताल मे इलाज के दौरान हो गया। विमला तिवारी जी को 15 मई को पारस अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।

शिवानंद तिवारी का अपनी पत्नी के साथ बिताये क्षण (फाइल फोटो)

वे आईसीयू में भर्ती थीं। उत्तम श्रेणी की सभी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद भी काल के क्रूर हाथों ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। उनके निधन से पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी और विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के घर में शोक की लहर दौड़ गई। लगभग 11 वर्ष पूर्व विमला तिवारी का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वे अस्वस्थ चल रही थीं। 13 मई 1965 को विमला जी और शिवानंद तिवारी परिणय सूत्र में बंधे थे। उनका दांपत्य जीवन 59 साल का रहा। विमला तिवारी के निधन की खबर से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और उनके समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। विमला तिवारी जी के मैके भरौली मे भी दुख का माहौल है। उनकी अंतिम यात्रा और उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।

Related posts

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:राजनीतिक लाभ की चाह में कुंवर सिंह के विकास के नाम पर हो रहे झूठे वादे।

rktvnews

जिला कलक्टर ने किया गोगामेड़ी मेले का निरीक्षण, उचित मूल्य कि दुकान और स्मार्टफोन शिविर में जांची व्यवस्थाए।

rktvnews

दरभंगा:बिहार खादी मेला में सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र!बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खिचवा रहे हैं सेल्फ़ी।

rktvnews

पटना:हड़ताली सर्वे कर्मियों पर विभाग की सख्ती, 10,775 का लॉगिन ब्लॉक।

rktvnews

गोपालगंज डीएम ने मतदान हेतु मतदाताओं से “भोजपुरी भाषा”में अपने संदेश के माध्यम से की अपील।

rktvnews

Leave a Comment