RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रक्तदान कर मनाए जनहित में अपना जन्मदिन : डॉ दिनेश

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)01 फरवरी।70वां जन्मदिन पूर्ण होने पर कालेज के शिष्यों ने अपने गुरु डा दिनेश प्रसाद सिन्हा का शनिवार को उनके जन्मदिन को हर्षौल्लास तरीके से दीप प्रज्जवलन,केक काटकर तथा रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर मनाया।इस अवसर जन्मदिन पर रक्तदान अभियान का शुभारंभ प्रेरणा फाउंडेशन के द्वारा हुआ।
कार्यक्रम में फुटाब के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो के बी सिन्हा, महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पलित,नेत्र सर्जन डा एस के रूंगटा,ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, रेडक्रॉस सचिव डा विभा कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी.पी.सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा जीतेन्द्र शुक्ला, अधिवक्ता डी राजन ,सरफराज अहमद,अशोक शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हुआ। उपस्थित गणमान्य अतिथियों में पूर्व एमएलसी लाल दासराय,डी राजन,,मालिक यादव,विभू जैन, नंदलाल सिंह कुशवाहा,गुंजय सिन्हा अधिवक्ता, युवा मोर्चा के विभू जी, अमित सिंह,अनुप, रितुराज चौधरी, रौशन कुमार आदि ने जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए दीर्घायु और सुंदर स्वास्थ्य की मंगल कामना की।
सबका आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि यह मुहिम जनहित और ब्लड बैंक समृद्धि के लिए प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें सर्वाधिक साल में चार बार रक्तदान देने वाले सदस्य को एक चांदी का सिक्का और प्रशस्ति पत्र देकर आज के दिन अगले वर्ष सम्मानित किया जाएगा।
डा विभा कुमारी ने बताया की जन्मदिन के अवसर पर प्रेरणा फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है जो बेह्तरीन पहल है।
प्रेरणा फाउंडेशन के भुवन पांडेय ने बताया कि दिनेश सर के जन्मदिन से ये अभियान चालू हुआ है सभी युवा जन्मदिन पर ब्लड डोनेट करने की पहल की सराहना की।ब्लड डोनेट करने वाले मे मृणाल कुमार,दीपू मिश्र, ऐशना राज, जिया कुमारी, बबलू सिंह, अमित कुमार सिंह, सागर दिग्विजय, पवन सत्यार्थी, अक्षत पांडे,रितेश उपाध्याय, बिट्टू पांडे सहित बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।रेड क्रॉस के सभी कर्मियों ने भी डॉक्टर सिन्हा को सामूहिक रूप से सम्मान सहित जन्मदिन की बधाइयां दी।
इसी क्रम में विद्यार्थियों ने होटल रीगल में गंगा समिति के अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरु डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा का केक काटकर, अंग वस्त्र से सम्मानित कर जन्म दिवस मनाया।
वही डॉ पीसी कंप्यूटर सेंटर में निदेशक डॉक्टर विकास के नेतृत्व में जन्मदिन का आयोजन केक काटकर और मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से जिला अध्यक्ष विभू जैन, उमंग चंद्रवंशी, कुमार मंगलम, कुमार प्रतीक, सहित छात्र छात्रा अपनी शुभकामनाएं दी।

Related posts

गढ़वा:प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खाद की अवैध परिवहन का भंडाफोड़, ट्रक जब्त, चालक फरार।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिपुरा सरकार में नौकरी के लिए 2800 से अधिक नियुक्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: राशन कार्ड बनाने हेतू कैंप आयोजित।

rktvnews

नगरों के बनेंगे प्रवेश द्वार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

दुमका:बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment