RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:करें योग, रहें निरोग’ के संदेश के साथ जिला प्रशासन ने शुरू किया योग दिवस पूर्वाभ्यास अभियान।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर गिरिडीह स्टेडियम में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर आज गिरिडीह स्टेडियम में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, IAS प्रशिक्षु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में अनुशासन एवं संतुलन का विकास होता है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
वहीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि योग स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने जीवन को अधिक संतुलित, ऊर्जावान एवं निरोग बना सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं एवं आमजन से योग को अपनाने तथा इसके लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।

Related posts

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने “सैल्यूट टू बीएलओ” एवं “इलेक्शन क्विज” अभियानों का किया शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की, जो देश और रेलवे दोनों के लिए एक ऐतिहासिक घटना है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के साथियों के साथ मनाया दीपोत्सव।

rktvnews

भोजपुर:“मुख्यमंत्री विद्युत् उपभोक्ता सहायता योजना” के तहत जिले में भव्य एवं ऐतिहासिक जन-सम्वाद कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

13 जुलाई को विधान सभा मार्च के दौरान पुलिसिया कार्रवाई में घायल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कुशलछेम लिया भाजपा भोजपुर प्रतिनिधी मण्डल ने।

rktvnews

डेंगू से बचाव हेतु सावधानी है जरूरी।

rktvnews

Leave a Comment