RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: चुनावी रंजिश में चली गोली से घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव।

जिला पुलिस प्रशासन से की वार्ता ,कहा दोषी बचें नही और निर्दोष फसें नहीं।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 जून।आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र पैगा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर चार लोगों की गोली लगने की जानकारी मिलते ही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा और घायलों के ईलाज में हाथ बढ़ाया जिसको लेकर उन्होंने डॉक्टर से मिलकर बेहतर इलाज करने के लिए आग्रह किया ताकि जल्द से जल्द सभी घायल स्वस्थ हो जाए !

घायलों का कुशलछेम लेते रघुपति यादव

रघुपति यादव ने बताया की घायलों द्वारा बताया गया है कि एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा टारगेट करके दलित महादलित परिवार के वोटरों पर गोलियां चलाई गईं हैं जो बहुत ही शर्मनाक है कहीं से भी उचित नहीं है!
रघुपति यादव ने इसकी घोर निन्दा करते हुए जिला प्रशासन से मांग की है की इस चुनावी रंजिश में निर्दोष फंसे नहीं और दोषी बचें नहीं, चिन्हित करके ऐसे असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी जनता जनार्दन से आग्रह और अपिल करते  हुए शांति व्यवस्था अमन चैन सामाजिक सौहार्द भाईचारा को कायम रखने की बात कही है।
उन्होंने कहा की किसी के बहकावे में न आएं और अनाप शनाप बोलने से परहेज़ करने की जरूरत है। इस संबंध में रघुपति यादव ने जिला पुलिस प्रशासन से उक्त घटना को लेकर वार्ता के बाद क्षेत्र की जनता को कहा की कानून पर भरोसा बनाए रखिए और कानून को अपना काम करने दिजिए अपराधी बचेंगे नहीं प्रशासन द्वारा भरोसा दिया गया है।
गोली से घायल लोगों मे किशुन राम, राहुल राम, खुशी कुमारी, हरेंद्र राम शामिल है।रघुपति यादव ने कहा की सभी घायलो के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके शीघ ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं।फिलहाल सभी का ईलाज आरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों और प्रशासन के निगरानी में इलाज चल रहा है।
घायलों को देखने पहुंचे पूर्व प्रत्याशी के साथ उनके सहयोगियों में मुख रूप से रितेश कुमार मनोज पांडे ,मधुबन यादव, रकटू यादव , संतोष कुमार,रविंद्र जी आदि मौजूद थे।

Related posts

NCC कैडेटों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कराया गया योगाभ्यास।

rktvnews

उज्जैन: पंचक्रोशी यात्रा….. डीएम और एसपी की सहृदयता को बयां करती तस्वीर।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गीधा मे मोदी गारंटी वान के माध्यम से मुद्रा लोन,प्रधानमंत्री सृजन रोजगार योजना लोन,गैस चूल्हा का हुआ वितरण।

rktvnews

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री श्री लॉयड ऑस्टिन ने नई दिल्ली में बातचीत की।

rktvnews

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 (केआईडब्‍ल्‍यूजी) का उद्घाटन समारोह आज लेह के एनडीएस स्टेडियम में आयोजित।

rktvnews

गढ़वा: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त द्वारा की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment