RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन को ले जिला स्तरीय कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)21 अगस्त।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारियों के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के सभाकक्ष में विभिन्न जिला स्तरीय कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बुधवार को कार्मिक कोषांग तथा प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण की महत्ता पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए कार्मिकों का सही नियोजन और प्रभावी प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अशोक प्रियदर्शी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, संजीव कुमार मिश्रा, वरीय निदेशक एन.आई.सी, मनोज कुमार सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रत्नांबर निलय, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं शिखा सिन्हा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा आयोग के निर्देशों, नवीन प्रावधानों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी नोडल पदाधिकारियों को दी गई, ताकि जिला स्तर पर निर्वाचन कार्य निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण में सभी 38 जिलों के नोडल पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने शहरों के नाम बदलने की अश्विनी उपाध्याय की याचिका खारिज की।

rktvnews

पटना:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णिया में लगभग ₹40,000 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

महिला कॉलेज में विदाई और स्वागत समारोह आयोजित!महिला कॉलेज के शिक्षक सबसे अच्छे:पूर्व प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

बागपत में संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन: क्षेत्र के लोक कलाकारों को मिला अनोखा मंच।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त रमेश घोलप 08 अप्रैल को करेंगे प्रतापपुर प्रखंड का दौरा।

rktvnews

भोजपुर: रामनवमी शोभा यात्रा को ले आरा शहरी इलाकों में कई घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

rktvnews

Leave a Comment