RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

साप्ताहिक समन्वय समिति की उच्च स्तरीय बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश।

सारण/छपरा 24 जुलाई। समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त सारण, प्रियंका रानी के द्वारा उपस्थित जिलास्तरीय पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित सी. डब्लू. जे. सी / एम. जे. सी के मामलों पर विस्तार से समीक्षा की गयी। सभी मामलों में प्रतिशपथ पत्र तैयार करवाने का निदेश दिया गया। इसके लिए संबंधित विभाग के कार्यालय प्रधान को तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में विभागीय कार्रवाई से संबंधित मामलों पर चर्चा के दौरान अविलंब मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। वर्ष 2023 के नये विभागीय कार्रवाई से संबंधित मामलों को तीन माह के अंदर निष्पादित करने का निदेश जिलाधिकारी के द्वारा सभी विभाग के नोडल पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मनरेगा कर्मी से जल जीवन हरियाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मनरेगा से संबंधित कार्यों की सघन समीक्षा की गई।
बैठक में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, सभी कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंता गण, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, मढ़ौरा, जिला के सभी प्रखंड एवं अंचलों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जस्टिस रेड्डी : संवैधानिक नैतिकता और हाशिये की आवाज़ों के रक्षक।

rktvnews

भोजपुर:खूबसूरत और जवां दिखने के लिए सात्विक भोजन है जरूरी:ब्यूटी ट्रेनर , वर्षा खान

rktvnews

देवताओं के नाराजगी के कारण जीवन में आती है परेशानियां : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

स्मार्ट राइडिंग अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए प्योर ईवी ने जियोथिंग्स के साथ की साझेदारी।

rktvnews

पीएम ने दी ईद-उल-फितर की बधाई।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश की संस्कृति, परंपरा , लोक शिल्प, कलाकृतियो एवं देशी व्यंजनों को पुनर्जीवित कर महिलाओं ने दिया अपनी सफलता का परिचय।

rktvnews

Leave a Comment