
RKTV NEWS/देवघर(झारखंड)19 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि खराब मौसम व वज्रपात से जुड़ी जानकारी से अद्यतन रहने हेतु सरकार द्वारा “सचेत एवं दामिनी एप्प” शुरू किया गया है, जिसे अपने मोबाईल में एप्प के रूप में इनस्टॉल कर सकते हैं, ताकि आपके एरिया के 20 से 40 किलो मीटर के दायरे में होने वाले वज्रपात की जानकारी एप्प के माध्यम से मिल सकती है। सचेत एवं दामिनी एप समय से पहले ही बिजली, वज्रपात, ठनका वगैरह की संभावना की सटीक जानकारी देता है। इस ऐप में नीचे काफी इंफॉर्मेटिव जानकारियां दी गई है। साथ ही बिजली गिरने पर बचाव कैसे करें, इस बारे में बताया गया है। सुरक्षा के उपाय के अलावा प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी भी दी गई है। साथ ही सचेत एवं दामिनी ऐप के माध्यम से इसका पूर्वानुमान लग जाता है और ऐसे में लोगों के पास पर्याप्त समय होता है कि वे सुरक्षित जगह पर चले जाएं। यानी सतर्क होकर जानमाल की क्षति से समय रहते बचा जा सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी से अवगत करायें व सचेत एवं दामिनी एप्प को डाउनलोड कर उपयोग करें। आगे इनके द्वारा यह भी जानकारी दी कि उक्त दोनों ऐप (Google play store एवं iOS App store पर उपलब्ध) आमजन डाउनलोड कर सकते हैं।
