RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार विभूति स्व० डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह को उनकी जयंती पर किया गया नमन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)18 जून। बिहार विभूति स्व० डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। बिहार विधानमंडल परिसर स्थित डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री जनक राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

Related posts

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने डीआरडीए स्थित प्रशिक्षण भवन हॉल के सौंदर्यकरण कार्य का किया उद्घाटन!डीआरडीए परिसर से ऑनलाइन माध्यम से हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में पूर्ण कुल 8 पीसीसी पथ का भी उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: सुविज्ञ शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के बीच प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 नवंबर 24

rktvnews

कवाई थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तरण की जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न।

rktvnews

बांग्लादेश वायु सेना (बीएएफ) के कर्मियों ने अपना स्थापना दिवस मनाने के लिए नागालैंड के दीमापुर का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment