
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 19अगस्त।वोटर अधिकार यात्रा के तहत देश के नेता प्रतिपक्ष एवं करोड़ों युवाओं के दिल धड़कन राहुल गांधी का 30 अगस्त 2025 को भोजपुर की पावन धरती आरा में ऐतिहासिक आगमन की तैयारी को लेकर आज स्थानीय पार्क व्यू होटल, आरा में इंडिया गठबंधन की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन सीपीआईएमएल के जिला सचिव जवाहर प्रसाद ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि वोटर अधिकार यात्रा के भोजपुर जिला प्रभारी एवं झारखंड के विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनूप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी की आगामी 30 अगस्त की पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने के लिए जितने भी तरह के साधन-संसाधनों की जरूरत होगी प्रभारी के तौर पर और आदरणीय नेता के कार्यक्रम की सफलता के लिए हम सभी तरह के बोझ उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शहीद भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई हैं, महागठबंधन के नेता या किसी कार्यकर्ताओं को कोई भी असुविधा हो तो हमसे सीधे संपर्क कर सकता है या शहीद भवन में स्थापित कंट्रोल से संपर्क कर सकता है।
भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने सभी दलों के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि इंडिया गठबंधन के किसी भी नेता के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने सभी दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं बताया कि यह जो कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होने वाला था अब कार्यक्रम महाराजा कॉलेज के परिसर में किया जाएगा।
बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के तीन सदस्य जिसमें बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, राजपुर,बक्सर विधायक विश्वनाथ राम एवं पूर्व विधान परिषद डॉक्टर अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
इंडिया गठबंधन में मुख्यतः प्रो केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, लाल दास राय, राम विष्णु लोहिया, अरुण यादव, शिव प्रकाश रंजन, बिजेंद्र यादव, वीआईपी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, डॉ शशि कुमार सिंह, त्रिवेणी सिंह, सत्य प्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, कयामुद्दीन अंसारी, घनश्याम उपाध्याय, डॉ श्रीधर तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, संतोष पाण्डेय, रीता सिंह, राम बाबू सिंह, अरुण सिंह, रंजीत यादव, बिजेंद्र राय, सोनाली सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, शशि भूषण पाण्डेय, शैलेंद्र राम, आलोक रंजन, अमित कुमार बंटी, मोहमद शाकिर, मालती पाण्डेय, मुकेश चंद्रवंशी, बिजली बाबा, भानु प्रताप सिंह उर्फ मुकुल सिंह, डॉ ब्रजेश यादव, राकेश कुमार त्रिपाठी, साकेत तिवारी, अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी, अविनाश मिश्रा, संपत सिंह, अब्दुल सलाम कुरैशी, अशोक यादव, पनक त्रिपाठी,गोपाल कृष्ण गोखले ने अपनी बात रखी।
